Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

दशमेश पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, डॉ. चारु गाबा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ चारू गुआबा, डीन, टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज ने शिरकत कर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।  चारू गुआबा लखनऊ पुलिस कमिश्नर की धर्मपत्नी भी हैं। कार्यक्रम में हरजिन्दर सिंह रवि, मंदीप बजाज, संदीप सिंह आनंद, उजागर सिंह एवं सुरजीत सिंह राजपाल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए विद्यालय में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति भी देखी। इसके साथ ही उन्होंने साहिबजादा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कूल की दैनिक दिनचर्या पर आधारित म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में प्रमुख रूप से संदीप सिंह आनंद, मनदीप बजाज, हरजिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह राजू, त्रिलोक सिंह बहल, परमजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, इन्द्रपाल सिंह, गुरदीप सिंह लाटी...

रक्षा मंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के तहत रेड हिल कॉन्वेंट में शिक्षकों का सम्मान

लखनऊ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस 10 जुलाई के अवसर पर आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस के क्रम में जनपद में 1100 शिक्षकों को सम्मानित करने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज राजधानी के रेड हिल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, डायरेक्टर श्री राहुल सर और प्रिंसिपल श्रीमती शिल्पी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की, तभी जीवन में सच्ची सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर श्री रमेश चंद्र गुप्ता और चेय...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, लोजपा (रामविलास) ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, 2 सितम्बर 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह-केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना अत्यंत गंभीर, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी इस कायराना एवं निंदनीय कृत्य की कड़ी भर्त्सना करती है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। इस मामले को लेकर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव पासी जी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचा और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच, धमकी देने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा श्री चिराग पासवान जी को पर्याप्त एवं पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद दारुल सफा, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजन...

एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया – सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना

लखनऊ, 1 सितंबर 2026: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ ने 'यूनिवर्सिटी कनेक्ट 2026' का आयोजन किया। यह करियर और उच्च शिक्षा से जुड़ा एक कार्यक्रम था जिसे S.C.O.P.E. (सुपरहाउस करियर ओरिएंटेशन फॉर प्रोफेशनल एक्सीलेंस) द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र और उनके माता-पिता शामिल हुए। “सपनों को हकीकत से जोड़ना और भविष्य को संवारना " थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्हें 55+से ज़्यादा प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला। इस कार्यक्रम के ज़रिए छात्रों को अलग-अलग एकेडमिक प्रोग्राम, एडमिशन के तरीकों, स्कॉलरशिप, विदेश में पढ़ाई के मौकों और करियर की नई संभावनाओं के बारे में जानने का मौका मिला। जी. एल ए. यूनिवर्सिटी, इलिनोइस टेक मुंबई, शिव नादर यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ एबरडीन, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथेम्प्टन , यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिस्टल, ज़ेवियर यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी और केंट स्टेट यूनिवर्...

मोदी-योगी सरकार अति पिछड़ों को दे रही है धोखा - बाबूराम पाल

लखनऊ, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर अति-पिछड़े समाज को धोखा देने का बड़ा आरोप लगाया है। राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री पाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की संसद में जातिगत जनगणना का वादा किया था। लेकिन 14 अगस्त को जारी अधिसूचना में ओबीसी जाति का कालम ही नहीं है। अति पिछड़ों के अलग आरक्षण कोटे के लिए बनी जस्टिस रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया और उसे संसद के पटल तक पर नहीं रखा जा रहा है। इसी तरह प्रदेश की योगी सरकार ने 2018 में रिटायर्ड जज राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय समिति बनाई। इसकी भी रिपोर्ट आजतक सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने योगी सरकार में शामिल अति पिछड़े नेताओं से भी कहा कि उन्हें रोहिणी कमीशन और राघवेंद्र कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए अन्यथा सरकार से बाहर आना चाहिए। इस अवसर पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ़्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के तहत पूर्वांचल के दस जिलों में जबावदेह ...

लखनऊ में श्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत, बी.के. शुक्ला ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

लखनऊ, 30 अगस्त। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री जयंत चौधरी के लखनऊ आगमन पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्स ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य, शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री बी.के. शुक्ला ने कीl समारोह में राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक समुदाय, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री बी.के. शुक्ला ने श्री जयंत चौधरी को चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक एवं महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जयंत चौधरी का संबोधन रहा समारोह ...

ईशा ग्रुप ने लखनऊ के रियल एस्टेट मार्केट में रखा कदम

  लखनऊ, 30 अगस्त 2026: *ईशा ग्रुप ने लखनऊ के रियल एस्टेट मार्केट में अपना पहला कदम रखने का रहा है। रविवार को इसका भव्य लॉन्च किया गए।* कंपनी शहर में विभिन्न प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही है, जिसमें टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी जैसी योजनाएं शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए एयरपोर्ट के निकट के रिहायशी क्षेत्र, सुल्तानपुर रोड व शहीद पथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों को चुना गया है। कंपनी का फोकस आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने पर रहेगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में लग्जरी अपार्टमेंट्स, विला और प्लॉट्स के साथ हाई-एंड कमर्शियल स्पेस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट्स और कैफे शामिल होंगे। यहां क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, जिम, प्ले एरिया और लैंडस्केप्ड गार्डन्स जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा प्रीमियम स्कूल, हेल्थकेयर सुविधाएं, 24×7 सिक्योरिटी और चौड़ी सड़कों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। इन सुविधाओं के जरिए निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतों को परिसर के भीतर पूरा करने पर जोर रहेगा। *इ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...