बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
मुरादाबाद। महानगर के टेनिस खिलाड़ी अवनीश रस्तोगी ने इटली में आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में मैच जीतकर अपनी चमक बिखेरी। अवनीश ने अपने जोड़ीदार इटली के एंटोनियो मसारो के साथ खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को पांच चार चार दो से पराजित किया। अवनीश के साथ इटेलियन पार्टनर एंटोनियो ने अगले राउंड के लिए अपना रास्ता साफ कर लिया। रविवार को अवनीश रस्तोगी ने इटली के फुलवियो सिल्वेस्त्रो के खिलाफ अपना सिंगल मैच छह तीन के अंतर से जीत लिया था।
Comments
Post a Comment