Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

विष्णुपुरी के साईं समृद्धि अपार्टमेंट में आग से गृहस्थी हो गई राख


कानपुर : विष्णुपुरी में सोमवार तड़के अपार्टमेंट में रहने वाले केमिकल कारोबारी के किचन में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी, इसके बाद वह बाहर भागे। सूचना पर कोहना पुलिस के साथ ही अलग-अलग फायर स्टेशन से पहुंचीं तीन गाड़ियों ने परिजनों को बाहर निकालकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।


विष्णुपुरी स्थित साईं समृद्धि अपार्टमेंट के द्वितीय तल पर केमिकल कारोबारी इकबाल हुसैन परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार तड़के सभी सो रहे थे तभी किचन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पीएनजी पाइप लाइन भी फट गई। अपार्टमेंट के डक से होते हुए ऊपर रहने वाले जैन परिवार के किचन में जा पहुंची। धुआं और लपटें उठती देखकर परमार दीक्षित व जैन परिवार ने दरवाजा पीटकर इकबाल हुसैन के परिजनों को जगाया। घर में आग लगी देखकर इकबाल की पत्नी नसीम, बेटा वसीम और बहू जान बचाकर बाहर भागे। पड़ोसियों की सूचना पर कोहना पुलिस के साथ ही कर्नलगंज, लाटूश रोड और फजलगंज से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जवानों ने सीढ़ी लगाकर ग्लास तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से एसी, टीवी, फ्रिज के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान सीढ़ियों पर फैले पानी से सीढ़ियों से घबराहट में उतरने के दौरान फिसलकर कारोबारी इकबाल हुसैन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


Comments

Popular posts from this blog