Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के समय मुस्लिम पड़ोसी ने हिंदू परिवार की हिफाजत कर पेश की मिसाल


जब नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हिंसा की आग में जल रही थी और लोग डर कर अपने-अपने इलाकों को छोड़कर भाग रहे थे, तब न्यू मुस्तफाबाद में मुसलमानों ने मिसाल पेश की. हिंसा के दौरान मुस्तफाबाद में रहने वाले राम सेवक शर्मा अपने घर में बिना किसी डर के जमे रहे. उन्होंने मुस्लिम बहुल इलाके में रहने के बावजूद खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया. लिहाजा उनके दिमाग में मुस्लिम बहुल न्यू मुस्तफाबाद स्थित अपने घर को छोड़ने का ख्याल तक नहीं आया.


राम सेवक शर्मा का परिवार अपनी बस्ती में अकेला ब्राह्मण परिवार है. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे थे, तब भी राम सेवक शर्मा मुस्लिमों के बीच खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे. इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भी राम सेवक शर्मा और उनके परिवार की पूरी हिफाजत की.


राम सेवक शर्मा का कहना है कि हमारा परिवार पिछले 35 साल से मुस्लिमों के साथ मिलजुल कर रह रहा है और हम एक-दूसरे का दुख-सुख बांटते हैं. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान भी हमने अपने पड़ोस का माहौल बिगड़ने नहीं दिया. हमारे पड़ोस का माहौल आज भी अच्छा है.


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राम सेवक शर्मा का घर न्यू मुस्तफाबाद के नेहरू विहार में गली नंबर 15 में स्थित है. उनका कहना है कि हम हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में यकीन करते हैं. हम पिछले 35 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन आज तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई. हम अपने पड़ोस में कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करते हैं.


राम सेवक शर्मा ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के समय मुस्लिम पड़ोसी हमारे पास आए थे और आश्वासन दिया था कि आपको तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. आप चैन की नींद सोइए. हम आपकी और आपके घर की पूरी हिफाजत करेंगे.


आपको बता दें कि 24 और 25 फरवरी को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा भड़की थी. हिंसक भीड़ ने लोगों के घरों और दुकानों में आग लगा दी थी. इस दौरान गोलीबारी, पथराव और आगजनी की गई थी, जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल और आईबी कर्मी अंकित शर्मा समेत 41 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे.


Comments

Popular posts from this blog