Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

हालात के मद्देनजर ज़रूरत की वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए बाहर निकल रहे हैं। रात में ही कई जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एक एडवाइजरी जारी की गई। इसमें कहा गया है कि जरूरी चीजें लोगों के घर तक पहुंचेंगी। इसलिए बाहर ना निकलें। आइए जानते हैं क्या कहा गया है एडवाइजरी में...
 
एडवाइजरी में जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री की सलाह
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एक एडवाइजरी जारी की गई है इसके मुताबिक उन्होंने जिला प्रशासन को सलाह दी है कि राशन, किराने, फल और सब्जियों, डेयरी उत्पादों और पशु चारे आदि इस तरह की सभी दुकानों से घरों तक होम डिलीवरी को बढ़ावा दें। ताकि लोग कम से कम घर से बाहर निकलें। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कौन से संस्थान बंद रहेंगे और कौन से चालू रहेंगे। कृपया उसका अध्ययन कर इन 21 दिनों को बेहतर बनाएं।

गृहमंत्री ने भी दिलाया भरोसा, कहा- बिल्कुल ना घबराएं, हम सब एकसाथ
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होगी। केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर उचित कदम उठाने को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पूरा देश एक साथ मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। 

इस दौरान गृहमंत्री ने सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पैथोलॉजिस्ट और पुलिस कर्मियों को धन्यवाद देता हूं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि इन कठिन समय में उनका साथ दें और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।

उत्तरप्रदेश: सीएम योगी बोले- जरूरी चीजें आपके घर पहुंचेंगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास सब्जियों, दूध, दवाओं आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए आप अपने घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

कल से सब्जियों, दूध, फलों, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं को आपके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए हमने 10,000 से अधिक वाहनों लगाए हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं।

निजी कंपनियां भी होम डिलीवरी के लिए आगे आईं
वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन को देखते हुए निजी कंपनियां भी आगे आई हैं। बिगबाजार ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में होम डिलीवरी के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। जिनपर लोग घर बैठे ही जरूरी चीजों के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

सेवाएं जो 21 दिन लॉकडाउन से मुक्त रहेंगी

गृहमंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि कौन सी सेवाएं अगले 21 दिनों पर जारी रहेंगी और कौन सी बंद रहेंगी। कार्यकारी मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट को लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। दवाएं, राशन, दूध, पेट्रोल पंप बिजली, गैस सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया, बैंक, डॉक्टर के यहां जाने की इजाजत होगी, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी, इंटरनेट ये सेवाएं चालू रहेंगी।

केंद्र सरकार के अधीन 
 रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, ट्रेजरी, पेट्रोलियम, सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी जैसे जनसुविधाएं दे रही कंपनियां, ऊर्जा उत्पादन व सप्लाई, पोस्ट ऑफिस, एनआईसी, आपात चेतावनी एजेंसियां

राज्य व केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के अधीन 

  • पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन व आपात सेवाएं, आपात प्रबंधन, जेल।

  • जिला प्रशासन व ट्रेजरी

  • बिजली, पानी व सफाई

  • नगर निकाय : केवल सफाई व जल आपूर्ति के लिए जरूरी स्टाफ

अस्पताल और चिकित्सा से जुड़े संस्थान

  • इनसे जुड़ी उत्पादन व वितरण ईकाइयां चाहे सरकारी हों या निजी खुली रहेंगी।

  • डिस्पेंसरी, कैमिस्ट, चिकित्सा उपकरण दुकानें, लैब, क्लीनिक, नर्सिंग होम, एंबुलेंस काम करते रहेंगी

  • सभी चिकित्सा कर्मियों, नर्स, पैरामेडिक व अन्य अस्पताल स्टाफ को आवागमन की अनुमति रहेगी।

व्यावसायिक व निजी प्रतिष्ठान

  • दुकानें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आने वाली राशन की दुकानें, खाद्य पदार्थ व सामान, फल, सब्जियां, डेयरी व दूध के बूथ, मांस, मछली, पशु आहार।

जरूरी :

  • जिला प्रशासन होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रोत्साहित करे ताकि लोग कम संख्या में घर से निकलें।

  • बैंक, बीमा कार्यालय व एटीएम

  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

  • दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, प्रसारण व केबल सेवाएं, अनिवार्य आईटी व आईटी आधारित सेवाएं।

जरूरी :

  • जहां तक संभव हो घर से काम करने के लिए प्रेरित करें।

  • आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य पदार्थ, फार्मा, मेडिकल उपकरण की ई-कॉमर्स से सप्लाई।

  • पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम व गैस संबंधित रिटेल व भंडार प्रतिष्ठान

  • ऊर्जा उत्पादन, वितरण व सप्लाई यूनिट व सेवाएं

  • कोल्ड स्टोरेज व गोदाम सेवाएं

  •  निजी सुरक्षा सेवाएं। 

ये बंद रहेंगे

  • व्यवसायिक वाहन, बस, ट्रेन, मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब, सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, हफ्ते में लगने वाले बाजार, सभी सरकारी दफ्तर।

  • अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...