Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

खेतों में जाकर किसान संभाल सकते हैं फल-सब्जी-सीएम अमरिंदर सिंह


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड -19 के एहतियाती कदमों के साथ किसानों को बागबानी की पैदावार को संभालने और मंडीकरण की इजाजत देने के लिए संबंधित विभागों को आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि राज्य में गेहूं की कटाई मौसम की मौजूदा हालत के हिसाब से अप्रैल के मध्य के आसपास होगी लेकिन उन्होंने फसल की निर्विघ्न खरीद और समय पर अदायगी का भरोसा दिलाया।
 

शुक्रवार को आलू की कटाई और गेहूं की कटाई के लिए प्रबंधों का जायजा लेते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में गेहूं की कटाई में मौसमी हालात के कारण देरी हुई है, जो 12 -15 अप्रैल तक शुरू हो सकती है। कैप्टन ने कहा कि आलू खोदने और भंडारण करने के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं की निर्विघ्न खरीद और किसानों को फसल की समय पर अदायगी करने को भी यकीनी बनाएगी।

 


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गेहूं की कटाई संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश 31 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बागबानी विभाग, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन और पंजाब मंडी बोर्ड को आदेश दिए कि किसानों को बिना किसी मुश्किल से बाग़बानी की पैदावार को संभालने और मंडीकरण की आज्ञा देने के लिए संबंधित जिला अधिकारियों के साथ तालमेल करके जरूरी योजना बनायी जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से जिला मंडियों अधिकारियों की विस्तृत सूची उनके संपर्क नंबरों समेत जारी की गई है ताकि किसान संबंधित अधिकारियों से संपर्क कायम कर सकें।


सभी डीसी को एडवाइजरी जारी


इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास-कम-वित्त कमिशनर बाग़बानी) विश्वजीत खन्ना ने भी सभी डिप्टी कमिश्नरों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वह खेत मजदूरों और किसानों को बाग़बानी पैदावार संभालने और वस्तुओं की ढुलाई के लिए अपेक्षित आज्ञा दें ताकि सब्जियां, फल आदि बाजार या कोल्ड स्टोरों में पहुंचाए जा सकें। खन्ना ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इनके लिए आज्ञा देने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की जानकारी भी किसानों को दी जाए, जिसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखना, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग और हाथ धोने आदि शामिल हैं। 

कर्फ्यू के कारण बढ़ी किसानों की मुश्किल
कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी द्वारा 24 मार्च को जारी दिशा निर्देशों से फल-सब्जी उत्पादकों खासकर, होशियारपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा जिलों की खट्टे फलों के क्षेत्र, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, लुधियाना और बठिंडा जिलों के आलू उत्पादकों और राज्य भर के सब्जी उत्पादकों को पैदावार संभालने और मंडीकरण के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने भी बीते दिनों यह मामला उठाया था।



सरपंचों को कर्फ्यू राहत के लिए पंचायत फंड के इस्तेमाल की छूट


पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 की जांच और क्वारंटीन की सुविधा स्थापित करने के साथ-साथ कर्फ्यू के दौरान राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए सरपंचों को इमरजेंसी राहत व गरीबों की जरूरतों के लिए पंचायत फंड के इस्तेमाल का अधिकार दे दिया। सरपंचों को पंचायत फंड से रोजाना 5000 रुपये खर्च करने का अधिकार दिया गया है और वे अधिकतम 50000 रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

इसके अलावा सरपंचों को संबंधित गांव में मेडिकल इमरजेंसी की हालत में रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू पास या पत्र जारी करने के लिए भी अधिकृत किया गया है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति डॉक्टर या अस्पताल तक जा सकें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह पहलकदमी सरकार की गांव तक प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई है ताकि कोविड-19 के संकट के दौरान कर्फ्यू के कारण लोगों को हो रही परेशानियां कम हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के टेस्टों की जांच को ओर तेज करने के आदेश दिए। बीते दो दिनों में 233 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें सात टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। इस तरह प्रदेश में अब तक टेस्ट किए सैंपलों की संख्या 789 हो गई है, जिनमें से 38 पॉजिटिव और 480 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 271 की रिपोर्ट आनी बाकी है।


 

 

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...