ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों सख्ती बरती जा रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बार-बार देशवासियों से घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता ही उनकी अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं। फिरोजाबाद के भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ऐसी ही गलती कर बैठे।
बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन जब मास्क बांटने जसराना पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी की सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील को भूल गए। उनकी गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच सांसद काफी देर तक मास्क बांटते रहे। न तो लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और न ही सांसद ने खुद दूरी बनाई।
सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने जसराना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मॉस्क का वितरण किया गया। इस दौरान कस्बा के मुख्य चौराहे पर लोगों की भीड़ लग गई। सब्जी मंडी पर मास्क बांटने के दौरान लोगों में नोकझोंक भी हुई। भीड़ देखकर मास्क वितरण करने वालों के हाथ पैर फूल गए। सांसद का कहना है कि वो मास्क बांटने जसराना गए थे, लेकिन भीड़ जुट गई, इसलिए वापस चले आए।
गौरतलब है कि सदन में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद चंद्रसेन जादौन ने परिवार के साथ कोरोना को लेकर जांच कराई थी। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सांसद, उनकी पुत्रवधू, निजी स्टाफ और गनर के सैंपल लिए गए, जो जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट अभी प्रशासन को मिली नहीं है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। लोगों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। उल्लघंन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। इसके बावजूद लॉकडाउन के तीसरे दिन बाजारों में सुबह से लोगों की चहल-कदमी रही। लोग सब्जी और राशन खरीदते हुए दिखाई दिए।
Comments
Post a Comment