Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट कोरोना के साथ साइबर चोरों से भी रहें सतर्क




कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन कोरोना के साथ एक और महामारी आई है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। कोरोना सेहत के लिए खतरनाक है लेकिन यह महामारी आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी की, यह महामारी कोरोना से भी खतरनाक है। आए दिन साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे गायब कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने के लिए कोरोना की मदद ले रहे हैं। भारत सरकार ने इस तरह की ठगी के बारे में लोगो को अलर्ट किया है। आइए जानते हैं कैसे...
 

फेसबुक आईडी हैकिंग
साइबर चोरों ने लोगों का चूना लगाने का एक नया तरीका निकाला है। जिन फेसबुक यूजर्स ने अपना पासवर्ड कमजोर रखा है, उनकी आईडी को ये लोग हैक करते हैं और फिर आईडी वाले के अकाउंट से फेसबुक मैसेंजर पर उसके करीबी लोगों को मैसेज करते हैं कि वह मुसीबत में है और कुछ पैसे की जरूरत है। ये चोर कई बार फर्जी एक्सिटेंड की फोटो भी मैसेंजर में भेज रहे हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि उनका दोस्त या करीबी मुसीबत में है और लोग पैसे भेज दे रहे हैं।

ये ठग पैसे लेने के लिए फोनपे या गूगल पे का नंबर देते हैं। ऐसे में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आपके पास फेसबुक मैसेंजर पर किसी दोस्त या करीबी का मैसेज आ रहा है और पैसे की मांग हो रही है तो सबसे पहले उसे फोन पर बात करें और उसके बाद ही कोई कदम उठाएं। मैसेंजर में आए फोनपे या गूगल पे के नंबर पर पैसे भेजने की गलती ना करें।

पीएम केयर्स नाम से बनाई नकली आईडी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड की घोषणा की थी, जिसके बाद साइबर ठगों ने पीएम केयर्स की नकली यूपीआई आईडी भी बना डाली। इसके बाद सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पीएम केयर्स की नकली आईडी को लेकर चेतावनी जारी करनी पड़ी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम केयर्स की असली यूपीआई आईडी pmcares@sbi है लेकिन नकली यूपीआई आईडी Pmcare@upi के नाम से है। इसके अलावा कई अन्य नकली आईडी भी हैं लेकिन आपको सिर्फ असली यूपीआई आईडी pmcares@sbi में ही पैसे भेजने हैं।

फर्जी ई-मेल से रहें सावधान
साइबर ठग लोगों को लगातार ऐसे ई-मेल भेज रहे हैं जिनमें या तो मैलवेयर हैं या फिर फर्जी वेब लिंक्स। सिक्योरिटी फर्म बाराकुडा नेटवर्क के मुताबिक कोरोना वायरस फैलने के बाद से पिशिंग अटैक में 667 फीसदी का इजाफा हुआ है। केवल 1 मार्च से 23 मार्च के बीच 4,67,825 पिशिंग ई-मेल भेजे गए जिनमें 9,116 कोरोना से संबंधित हैं, जबकि फरवरी में कोरोना को लेकर 1,188 और जनवरी में सिर्फ 137 ई-मेल भेजे गए थे। फर्म का कहना है कि इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस से संबंधित ई-मेल भेजकर लोगों की निजी जानकारी चोरी की जा रही है और उनके सिस्टम में मैलवेयर इंस्टॉल करवाया जा रहा है।
अस्पतालों पर भी हो रहे हैं साइबर अटैक्स
कोरोना वायरस के कारण अस्पताल और डॉक्टर्स इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऐसे साइबर अपराधियों के निशाने पर अस्पताल का सर्वर और डाटा बेस भी है। हाल ही में यूरोप की हेल्थकेयर संस्था अस्पताल ब्रनो पर साइबर अटैक हुआ था जिसके बाद संस्था के पूरे आईटी नेटवर्क को बंद करना पड़ा। कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों पर साइबर अटैक का खतरा बहुत बढ़ गया है, लेकिन समस्या यह है कि भारत के अस्पतालों में साइबर सिक्योरिटी को लेकर कुछ खास इंतजाम नहीं हैं। अस्पतालों की साइबर सिक्योरिटी को लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म बिटडिफेंडर ने तमाम अस्पतालों को 12 महीने तक एंटरप्राइज ग्रेड सिक्योरिटी देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी बिटडिफेंडर के डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने दी है।

इंटरनेट के दुनिया में क्या-क्या हैं खतरे?


  1. स्कैम- स्कैम ई-मेल के जरिए लोगों को फ्री मास्क, फ्री सैनिटाइजर देने के दावे वाले ई-मेल भेजे जाते हैं। इसके अलावा लोगों को ऐसे ई-मेल भी भेजे जाते हैं जिनमें वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में निवेश करने को कहा जाता है, जबकि वास्तव में ये कंपनियां फर्जी होती हैं। इसके अलावा लोगों से फर्जी डोनेशन भी मांगे जाते हैं। वहीं चैरिटी वाले ई-मेल भी आते हैं।

  2. मैलवेयर- कोरोना वायरस से संबंधित ई-मेल में कई तरह के मैलवेयर एक मीडिया फाइल के जरिए भेजे जा रहे हैं। उदाहरण से समझें तो आपके पास ऐसा कोई ईमेल आ सकता है जिसमें एक फाइल अटैच होगी और उसे डाउनलोड करने को कहा जा रहा होगा। फाइल को डाउनलोड करते ही आपके सिस्टम के हैक होने की संभावना है। इस तरीके से आपके फोन में बैकिंग मैलवेयर इंस्टॉल किए जा सकते हैं और शिकार बनाया जा सकता है।

  3. निजी जानकारी की चोरी- कोरोना के नाम पर ऐसे भी ई-मेल आ रहे हैं जिनमें किसी बड़ी कंपनी के हवाले से वेब पेज का लिंक भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही एक वेब पेज खुलता है। इसके बाद आपसे निजी जानकारी मांगी जाती है।

  4. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भी जासूसी का खतरा है। जूम जैसे एप को लेकर एक्सपर्ट ने अधिक सावधानी बरतने को कहा है, नहीं तो गोपनीय बैठकों में ऑफिस की निजी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान फाइल और ईमेल भेजते समय भी अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप का पासवर्ड मजबूत रखें और सॉफ्टवेयर को भी अपडेट रखें। किसी अनजान वेब लिंक्स पर क्लिक करने से बचें।


 




 

 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...