Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

शामली : जिपं अध्यक्ष के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, रालोद ने निर्दलीय को किया शामिल

 


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता पक्ष के खिलाफ सपा और रालोद ने मिलकर प्रत्याशी उतारने का दावा किया था, लेकिन अभी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। रालोद के जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश को पार्टी में शामिल कर लेने के बाद दोनों दलों के बीच सहमति बनने के आसार और कम हो गए हैं। सपा में पहले से ही उनकी जीती हुई सदस्य अंजलि दावेदार हैं। ऐसे में दोनों दलों में से किसी एक को अपनी दावेदारी वापस लेनी होगी। यदि दोनों दल डटे रहे तो मुुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले की 19 सीटों पर तीन ही अनुसूचित जाति की महिलाएं सदस्य चुनकर आईं हैं। इनमें वार्ड 14 से मधु गुर्जर भाजपा के समर्थन से जीती हैं तो उनकी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भाजपा से ही पक्की मानी जा रही है। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। वार्ड एक से अंजलि सपा के समर्थन से जीती हैं, जबकि रालोद के समर्थन से कोई भी अनुसूचित जाति की महिला सदस्य नहीं जीतकर आई।

ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों दल मिलकर अंजलि को चुनाव में उतार सकते हैं। पार्टी के नेता मिलकर चुनाव लड़ने का दावा भी कर रहे थे, लेकिन तीन दिन पहले निर्दलीय जीतकर आई बबली के पति राकेश रालोद नेताओं के साथ दिल्ली में जयंत चौधरी से मिले और बुधवार को पार्टी कार्यालय पर उन्होंने रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली।



अब भाजपा, सपा और रालोद के पास अध्यक्ष पद के लिए अपनी-अपनी एक-एक दावेदार हो गई है। वैसे तो सपा-रालोद नेता मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं लेकिन जब दोनों दलों के पास एक-एक दावेदार है तो आपस में सहमति बनने में अड़चनें आएंगी। किसी एक दल को अपने दावेदार को पीछे हटाना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अध्यक्ष पद का मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर ग्रहण कराई सदस्यता
जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश को रालोद कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद और सपा गठबंधन से बनेगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, नवाजिश आलम, अशरफ अली खान, ऋषिराज राझड़ ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में रणधावा मलिक, उमेश पंवार, अरविंद पंवार, अखलाक, संजीव पप्पू, सुरेंद्र गंदेवड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव रजनीश कोरी ने किया।

भाजपा की ओर से मंत्री संभाल रहे जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से गन्ना मंत्री सुरेश राणा को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के समर्थन से चार सदस्य जीतकर आए हैं। मुकाबला कड़ा है, लेकिन मंत्री ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। सदस्यों का समर्थन जुटाने के लिए जोर आजमाइश की जा रही है। मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि जिपं अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा। चुनाव के लिए पूरी तैयारी है।

बोले नेता
सपा के समर्थन से अंजलि सदस्य का चुनाव जीती हैं। रालोद की ओर से प्रत्याशी को लेकर कोई बात नहीं की गई है। रालोद नेता बैठक बुलाते हैं तो प्रत्याशी को लेकर मिल-बैठकर बात की जाएगी। – अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए संयुक्त प्रत्याशी उतारा जाएगा। सपा नेताओं से जल्द वार्ता कर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। – योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, रालोद

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...