लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
गोरखपुर: आज सीएम योगी कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, वैक्सीनेशन का भी लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब एक घंटे नगर निगम में रहेंगे। इस दौरान वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद वह एनेक्सी भवन में एक घंटे तक मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे
मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। वह दिन में 11 बजे नगर निगम में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले नगर निगम के गेस्ट हाउस में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेंगे। वहां वैक्सिन लगवाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से बात भी करेंगे।इसके बाद वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई कंपैक्टर मशीनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मशीन से कूड़ा ठोस गोले में तब्दील कर दिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के बीच एक कंपैक्टर गाड़ी को लगाया जाएगा।
मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सदन हाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। उनसे शहर के विकास को लेकर अलग से वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर बाद सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मेयर ने कहा कि मैं स्वयं भी मौजूद रहूंगा। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों पर चर्चा की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment