Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ओप्पो ने भारत में नया ए55 लॉन्च किया, कीमत 15,490 रुपये शुरू

प्रमुख ग्लोबल स्मार्ट डिवाइसेज ब्रांड, ओप्पो ने भारत में ओप्पो ए55 को लॉन्च करने की घोषणा की है। बेमिसाल ट्रू 50 एमपी के एआई ट्रिपल कैमरे और 3डी कर्व्ड वाली खूबसूरत डिजाइन के साथ ओप्पो ए55 का लुक काफी शानदार है। इसमें एक पावरफुल कैमरा सेटअप भी है। ओप्पो ए55 दो वैरिएंट्स में आएंगे। 4+64 जीबी वैरिएंट का यह स्मार्टफोन 3 अक्टूबर से 15,490 रुपये में उपलब्ध होगा। 6+128 जीबी मॉडल 11 अक्टूबर से अमेज़न और दूसरे प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर 17,490 रुपये की कीमत में मिलेगा। स्मार्ट कैमरा शानदार ट्रू 50 एमपी के एआई कैमरे के साथ ओप्पो ए55 ट्रिपल एचडी कैमरा सेटअप में 2 एमपी का बोकेह शूटर और 2 एमपी का मैक्रो स्नैपर भी है। इसके मेन आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा पिक्सल-बिनिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी चमकदार तस्वीरें खींची जा सकती है। वहीं 2 एमपी बोकेह कैमरा में खूबसूरत पोट्रेट शॉट्स लिए जा सकते हैं। ओप्पो ए55 से रात के समय बैकलाइट एचडीआर के साथ बैकग्राउंड डिटेल्स को बरकरार रखते हुए स्पष्ट तस्वीरें खींची जा सकती है। इसका नाइट मोड धीमी रोशनी में एक्सपोजर को एडजस्ट करता है। नाइट प्लस फिल्टर्स से रियर कैमरे से काफी अच्छी तस्वीरें आती हैं। 16 एमपी के फ्रंट सेल्फी कैमरा से काफी कुदरती तरीके से सेल्फी खींची जाती है। इसका क्रेडिट एआई ब्यूटीफिकेशन फीचर को दिया जाना चाहिए, जो रियर कैमरे में भी उपलब्ध है। यह फीचर लाइटिंग की स्थितियों, उम्र और यहां तक कि जेंडर के आधार पर यूजर की स्किन टोन और रंग को आकर्षक रूप दे सकता है। इसके अतिरिक्‍त कैमरा फीचर्स में चमकदार रंग, फोटो फिल्टर और पैनो शॉट्स शामिल है। ओप्पो ए55 का 360 डिग्री फिल लाइट फीचर आपको कम रोशनी में भी डिस्प्ले की चमक बढ़ाकर और उसे लाइट के सोर्स के रूप में इस्तेमाल कर एकदम क्लियर सेल्फी खींचता है। शानदार परफॉर्मेंस इस ऑलराउंडर डिवाइस में 5000 एमएएच की लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है, जो 30 घंटे के कॉल टाइम या 25 घंटे की म्यूजिक स्ट्रीमिंग की इजाजत देता है। स्मार्टफोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो केवल 30 मिनट में 33 फीसदी बैटरी को चार्ज कर देती है। ओप्पो 55 सुपर पावर सेविंग मोड, ऑप्टिमाइज्ड नाइट चार्जिंग और सुपर नाइट टाइम स्टैंड बाइ मोड के साथ आता है, जो रात के समय बिजली की खपत को कम से कम करता है। रात को 7 घंटों में यह बैटरी केवल 1.37 फीसदी ड्रॉप होती है। यह डिवाइस यूजर स्लीप पैटर्न को समझता है और नाइट टाइम चार्जिंग प्लान को शेड्यूल करता है। स्मार्टफोन में शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा, तापमान पर कंट्रोल और हीट आदर्श रूप में निकलती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह फोन हर समय ठंडा रहे। मन को लुभाने वाला अनुभव ओप्पो 55 रेनबो ब्लू और स्टारी ब्लैक में उपलब्ध है। ओप्पो ए 55 का एक स्टाइलिश कर्व्ड डिजाइन और स्लिम बॉडी है, जो 8.40 एमएम के आकार और 193 ग्राम के वजन में मिलता है। फोन के रेनबो ब्लू वैरिएंट इंद्रधनुषी रंगों के चमकदार कैलेडियोस्कोप में चमकता रहता है। खूबसूरत स्टारी ब्लैक वैरिएंट में ओप्पो के ग्लो डिजाइन को पेश किया गया। स्मार्टफोन को स्‍पलैश-रेजिस्‍टेंस के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है और इसका बैटरी कवर मेटल टेक्‍सचर का अहसास देता है। स्मार्टफोन ओप्पो कलर ओएस 11.1 पर चलता है, जिसमें परफॉर्मेंस को बढ़ाने वाले कई फीचर है, जिसमें सिस्टम बूस्टर, आइडल टाइम ऑप्टिमाइजर और यूआई फर्स्ट 3.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में गेम पर आधारित फीचर्स जैसे गेम फोकस मोड और बुलेट स्क्रीन भी है। इसके अलावा फोन में लो बैटरी एमएसएस, प्राइवेट सेफ और ऐप लॉक जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें फ्लेक्स ड्रॉ फीचर को भी शामिल किया गया है, जो मल्टी टास्किंग के समय ऐप की विंडो को मिनिमाइज कर देता है। इसमें गूगल लेंस के साथ थ्री फिंगर ट्रांसलेट का भी फीचर दिया गया है, जो आपको स्क्रीन शॉट लेने और स्क्रीन शॉट के टेक्सट का अनुवाद करने की इजाजत देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...