लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
लखनऊ। फिल्म ‘मिल गया मेरा प्यार’ का मुहूर्त शॉट रविवार को राजधानी में लिया गया। लव स्टोरी बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। फिल्म की शूटिंग नवम्बर से शुरू होगी और अप्रैल तक फिल्म रिलीज हो जाएगी।फिल्म के प्रोड्यूसर अर्पित अवस्थी ने बताया कि लगभग दो करोड़ के बजट में यह हिन्दी मूवी तैयार हो रही है। रोमांस से भरपूर इस फिल्म में लखनऊ के सीनियर अभिनेता अनिल रस्तोगी के साथ-साथ मुख्य भूमिका में करिश्मा सक्सेना, आशू मालिक, वरुण जोशी, निशा सिंह, अनीता, हर्षित व शिवा दुबे दिखाई देंगे।
राजधानी के मशहूर रंगमंचीय अभिनेता अनिल रस्तोगी ने नए कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि अब लखनऊ में शूटिंग होने से ना केवल नए कलाकारों को काम मिल रहा है बल्कि मुम्बई का टिकट भी आसानी से प्राप्त हो जा रहा है।
मुम्बई से आए मुख्य खलनायक का किरदार निभा रहे मशहूर कलाकार वरुण जोशी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में वह हीरो बनने आएं थे लेकिन चेहरे और आंखों ने उन्हें विलेन बना दिया।
लेखक सत्यदेव शर्मा ने कहा कि यह एक सुखद अंत वाली फिल्म है जिसमें एक रेल यात्रा के दौरान हीरो हिरोइन मिलते हैं और प्यार हो जाता है
अभिनेत्री निशा सिंह ने कहा कि यह बहुत ही मनोरंजक लव स्टोरी है जिसमें मैं हीरो की बुआ का किरदार निभा रही हूं
मुहुर्त शॉट के अवसर पर अर्पित अवस्थी निर्माता, निर्देशक मोबीन वारसी, एसोसिएट डायरेक्टर वी बी संतोष कुमार, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रोहित मिश्रा एवं उमा देवी, कैमरामैन राजू धिमान के साथ कलाकार आशू मालिक, करिश्मा सक्सेना (प्रोड्यूसर व मुख्य अभिनेत्री), अनिल रस्तोगी, निशा सिंह, वरुण जोशी, शिवा दुबे, हर्षित पाण्डेय, उत्कर्ष बाजपेई, रोहित और अनीता मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment