Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

तृणमूल कांग्रेस उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने प्रदेश के बिगड़ते हालात के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

तृणमूल कांग्रेस उत्तरप्रदेश के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये प्रदेश के बिगड़ते हालात के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार हर स्तर पर विफल हो चुकी है, इस सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के बीच सार्वजनिक हो चुका है, नारी सुरक्षा की बात करने वाली सरकार के शासन में रोज बहु बेटियो को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, रोजगार की हालत ऐसी है कि बेरोजगारी चरम पर पहुँच चुकी है जिसके चलते अपराध का ग्राफ नित बढ़ता जा रहा है, जिससे कि हर व्यक्ति में एक खौफ का माहौल बन गया है कि कब किसके साथ क्या हो जाय, महंगाई एक नया राग अलापते हुए आम जनमानस का बजट बिगाड़ती जा रही है उसके बाद भी यह अकर्मण्य एवम निष्ठुर सरकार आँख और कान बन्द करके अपनी झूठी वाहवाही गिनाने में ही व्यस्त है।आगे नीरज राय ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार ऐसी दम्भी सरकार है कि सरकार में बैठे अपराधियो पर कार्यवाही तभी होती है जब कोर्ट का डंडा चलता है हाल ही में लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या पर नीरज राय ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि पिछले दस महीनों से किसान आंदोलन को रौदने का कुप्रयास करके कुछ हासिल नही हुआ तो अब इनके ही मंत्री व उनके परिजन किसानों को अपने गाड़ियों के नीचे कुचलना शुरू कर दिए उसके बाद भी दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय पूरा अमला बचाव में उतर जाता है ,जब सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर ही सब कुछ किया जाना है तो जरूरत क्या है ऐसी जनता विरोधी सरकार की ।उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने के सवाल पर नीरज राय ने कहा कि अभी हमारा पूरा ध्यान संगठन के विस्तार में लगा हुआ है जब संगठन का विस्तार होगा तब केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार निर्णय लिया जाएगा और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर कोई भी योजना बनाई जा रही है ताकि पo बंगाल में जिस तरह जननेत्री ममता बनर्जी जी को उनके जनता के प्रति सेवा भाव की वजह से ही जनता ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया उसी तरह जनहित में ही काम पूरे उत्तरप्रदेश और देश मे करने का कार्य शुरू हो चुका है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तृणमूल महिला अध्यक्ष कंचन कुमारी , छात्र परिषद अध्यक्ष अनिल यादव , दुर्गेश तिवारी,डॉक्टर डी पी यादव व अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...