बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
इंडियन डिजाइनर रनवे देगा सिद्धार्थ शुक्ला की याद में युवा प्रतिभाओं को मौका
500 मॉडल, 200 डिज़ाइनर और 70 मेकअप आर्टिस्ट। यह है लखनऊ के सबसे बड़े फैशन शो इंडियन डिजाइनर रनवे की रूपरेखा जिसको इस बार पूरे तरीके से सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की गई है।इस सिलसिले में आज लखनऊ स्थित कैप्युचीनो ब्लास्ट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इंडियन डिजाइनर रनवे के प्रबंधक विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक यह पहला ऐसा इवेंट होगा लखनऊ में जो एक फैशन शो की तरह लगातार 3 दिन तक क्राउन मॉल मैं आयोजित होगा।
इंडियन डिजाइनर रनवे के सचिव सिद पठान और तमन्ना निगम ने बताया की इस शो का मकसद उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है।
थियेटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी के मुताबिक इस तरह के शो न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए जरूरी हैं, साथ ही साथ कलाकारों को रोजगार भी देते हैं। डिजाइनर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश से करीब 200 फैशन डिजाइनर इस शो मैं भाग लेंगे। इंडियन डिज़ाइनर रनवे का आयोजन 29, 30 और 31 अक्टूबर को क्राउन मॉल में होगा।
Comments
Post a Comment