बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
श्री श्री राधारमण बिहारी इस्कॉन लखनऊ मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम दास प्रभुजी द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर दिन शनिवार को सायं 4:30 बजे गोमती नगर में नगर संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। नगर संकीर्तन यात्रा मिठाई वाला चौराहा से प्रारंभ होकर नीलकंठ रेस्टोरेंट होते हुए ट्रिका तिराहा से पत्रकार पुराम चौराहा पहुंची, जहा से यात्रा ने मनोज पांडेय चौराहा की ओर प्रस्थान किया। यात्रा का समापन सायं 7 बजे पुन: मिठाई वाला चौराहा पर हुआ। यात्रा में 100 150 भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी भक्तो ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन, का आनंद लिया और हरिनाम का प्रचार किया व श्रील प्रभुपाद जी की पुस्तकों का वितारण किया। हरिनाम नगर संकीर्तन से पूरा गोमती नगर गुंजायमान हो उठा, तथा उपस्थित सभी भक्त हरिनाम ध्वनि से थिरकने लगे। यात्रा में इस्कॉन लखनऊ के भक्तो के साथ साथ इस्कॉन दिल्ली, आदि शहरों के मंदिर के भी भक्त सम्मिलित हुए।
Comments
Post a Comment