ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
आप प्रवासी नहीं यूपी के ब्रेन और श्रम के इन्वेस्टमेंट और डिपॉजिट हैं- स्वाति सिंह
विश्व भर में फैले उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को एक धागे में पिरो कर माला बनाने का बीड़ा उठाया है, उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम ने मुंबई के सहारा स्टार में एक यूपी कनेक्ट कार्यक्रम किया । इसी सिलसिले में मायानगरी मुंबई में पीढियो से आकर बसे उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके जमीन से जोडने की प्रक्रिया में प्रदेश की महिला और बाल कल्याण मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह के हाथों यूपी कनेक्ट कार्यक्रम का श्री गणेश मुंबई से किया गया। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन पंकज जयसवाल की अगुवाई में शुरू इस कार्यक्रम को विश्व पटल पर ले जाने का दृढ़ निश्चय भी दिखा। इस समारोह में जहाँ उत्तर प्रदेश के निवासी जिन्होने इस शहर संरचना के विकास में अपना योगदान दिया उसे UPDF संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। संगठन के सम्मानित कार्यकारी मंडल के सदस्य अशोक चौबे आगरा से इस यूपी कनेक्ट के कार्यक्रम में शिरकत करके इसे दिल से दिल जोडने की बात कह कर इसे व्यक्ति के बजाय परिवारों को जोडने की जरूरत बताई । वहीं मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में की मंत्री स्वाति सिंह ने अपने सशक्त अंदाज में संगठन के प्रति आभार जाहिर किया और कहा कि उत्तर प्रदेश से निकल कर मुंबई में आकर उन्हें यही लग रहा है कि वो अपने परिवार के बीच में हीं हैं ,ये एक विशाल परिवार है।
Comments
Post a Comment