Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

टीआरए सर्वे 2022 में एलजी विभिन्न श्रेणियों में ‘‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’’ बना

 


एलजी रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और माईक्रोवेव ओवन टीआरए द्वारा ‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’ सर्वे में कैटेगरी लीडर्स हैं

लखनऊ 29 मार्च, 2022: भारत की अग्रणी कंज़्यूमर ड्यूरेबल कंपनी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को एक बार फिर अपनी अपग्रेडेड परफॉर्मेंस, इनोवेटिव स्टाईल और डिज़ाईन तथा होम अप्लायंसेस उत्पादों के लिए हैल्थ एवं हाईज़ीन में इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया है। पहले एलजी रेफ्रिजरेटर एवं वॉशिंग मशींस को अपनी-अपनी श्रेणियों में क्रमशः सबसे भरोसेमंद ब्रांड और सबसे ज्यादा चहेते ब्रांड का पुरस्कार दिया जा चुका है। इसी सफलता को कायम रखते हुए एलजी ने रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन में अपना भरोसा व नेतृत्व बनाए रखा और इस सूची में एयर कंडीशनर और माईक्रोवेव ओवन को भी शामिल करके अपनी सफलता का विस्तार किया। 2022 के लिए ‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’ का निर्णय 1610 कंज़्यूमर इन्फ्लुएंसर्स के साथ टीआरए रिसर्च (पूर्व में ट्रस्ट रिसर्च एडवाईज़री के नाम से मशहूर) द्वारा जारी एक स्वतंत्र सिंडिकेटेड अध्ययन के आधार पर लिया गया।

हाल ही में किए गए एक अध्ययन में एलजी रेफ्रिजरेटर, एलजी एयर कंडीशनर, एलजी वॉशिंग मशीन और एलजी माईक्रोवेव ओवन को भारत में अपनी-अपनी श्रेणियों में ‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह अध्ययन 16 भारतीय शहरों में 8,000 अद्वितीय ब्रांड्स के बीच विभिन्न उद्योगों और श्रेणियों में किया गया, जिसमें रिपोर्ट में 1000 शीर्ष ब्रांड्स को सूचीबद्ध किया गया।

ट्रस्ट रिसर्च एडवाईज़री भारत की अग्रणी डेटा इनसाईट कंपनी है, जो उन पहलुओं को समझने, सरल बनाने और शोध करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनसे ब्रांड्स के अप्रत्यक्ष तत्वों को मापा जा सकता है। यह रिपोर्ट व्यवसायिक निर्णय लेने में मदद करती है, और ब्रांड्स को उपभोक्ता व्यवहार के समाधानों की जानकारी प्रदान करती है। ट्रस्टेड रिसर्च एडवाईज़री लगातार पिछले 12 सालों से ‘ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट’ में भारत के सर्वाधिक भरोसेमंद ब्रांड्स का प्रकाशन करती आ रही है।

इस अवसर पर श्री दीपक बंसल, वाईस प्रेसिडेंट, होम अप्लायंसेस एवं एयर कंडीशनर्स, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘लगातार कई सालों तक यह गौरवपूर्ण सम्मान मिलना भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। होम अप्लायंसेस सेगमेंट में हमें मिली सराहना प्रेरणाप्रद है और हमें अपने हर आगामी उत्पाद में बेहतर इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करती है। हमारे अप्लायंसेस क्वालिटी से समझौता किए बिना और अत्याधुनिक विशेषताओं के साथ काफी विविधता प्रदान करते हैं, जो अलग-अलग ग्राहक समूहों की जरूरत के अनुरूप हैं। हम सदैव भारतीय ग्राहकों की जरूरतों व इच्छाओं को विस्तार से पूरा करने की ओर केंद्रित रहे हैं और निरंतर अनुकूलित होने व बेहतर बनने का प्रयास करते हैं। आज के उपभोक्ता बहुत विकसित हैं और वो अपनी प्रीमियम जीवनशैली के अनुरूप स्टाईल एवं विशेष फिनिश चाहते हैं। कोविड महामारी के बीच ग्राहकों का रूझान उत्पाद की मुख्य विशेषताओं से समझौता किए बिना ज्यादा सुविधा व स्वास्थ्य की ओर हो गया है। हमारे उत्पाद ग्राहकों की रुचि व पसंद को समझकर विकसित किए गए हैं। हमारे उत्पाद भविष्य की टेक्नॉलॉजी के साथ प्रतिष्ठा के अनुरूप हैं और स्टाईल, सुविधा, स्वास्थ्य व मुख्य प्रदर्शन के मामले में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। विभिन्न रूप, फिनिश, पैटर्न स्टाईल पसंद करने वाले ग्राहकों को तथा आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई) और एलजी थिनक्यू जैसी टेक्नॉलॉजी, सुविधा व आराम पसंद ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। हैल्थ एवं हाईज़ीन बेनेफिट अनेक फीचर्स, जैसे हाईज़ीन फ्रेश से मिलते हैं, जबकि अप्लायंसेज़ में इन्वर्टर टेक्नॉलॉजी द्वारा मुख्य परफॉर्मेंस बेहतर बनती है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...