Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

लखनऊ में राधाओं के बड़े संगम के बीच लॉन्च हुआ ज़ी टीवी का शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘



लखनऊ। इस साल की शुरुआत में ‘मिठाई‘ शो प्रस्तुत करने के बाद ज़ी टीवी चैनल एक बार फिर ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ नाम की एक नई कहानी पेश करने जा रहा है। आज के वृंदावन पर आधारित एक गहरी प्रेम कहानी ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ दर्शकों को मोहन (पॉपुलर टीवी स्टार शबीर अहलुवालिया द्वारा निभाया जा रहा किरदार) से मिलाएगा, जो कभी बड़ा खुशमिजाज और आकर्षक युवक हुआ करता था, जिसकी सारी दुनिया उसकी छोटी-छोटी उंगलियों में समाई थी। सभी पुरुष उसे अपना आदर्श मानते थे, और महिलाएं इस हीरो पर मर मिटती थीं। हालांकि आज उसकी वो मुस्कान कहीं गुम हो गई है और अब वो एक गंभीर और चिड़चिड़ा इंसान बन गया है, जिसने अपने आसपास एक ऐसी अदृश्य दीवार खड़ी कर दी है, जो सभी को उससे दूर रखती है। उसके लिए बस उसकी मां ही उसकी दुनिया है। मोहन के लड़कपन के समय से ही उसके दिल में बसी राधा, उससे अलग एक धार्मिक और आशावादी लड़की है, जिसमें ढेर सारा प्यार और विनम्रता है। इस कहानी के कई दिलचस्प पन्नों के साथ ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘, मोहन की आंखों की वो चमक और उसकी खोई मुस्कान लौटाने का सफर दिखाएगा। प्यार का पहला नाम राधा मोहन में शबीर अहलुवालिया और निहारिका रॉय के अलावा स्वाति शाह, संभाभना, कीर्ति नागपुरे और मनीषा पुरोहित समेत कई टैलेंटेड कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ शो का प्रीमियर दो मई को होगा और और इस शो का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ बजे ज़ी टीवी पर किया जायेगा।

स्टूडियो एलएसडी प्रोडक्शन्स के निर्माण में बना ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ में पॉपुलर टीवी सुपरस्टार शबीर अहलूवालिया इस शो में मोहन का रोल निभाएंगे। टैलेंटेड एक्ट्रेस निहारिका रॉय राधा का रोल निभा रही हैं। राजधानी लखनऊ में हुए एक मेगा लॉन्च इवेंट में ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ का उद्घाटन किया गया, जहां इस शो की लीडिंग लेडी राधा ने मोहन के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान बिखेरने के लिए राधाओं के सबसे बड़े संगम का नेतृत्व किया। उन्होंने रास लीला प्रस्तुत की, वहीं शहर की हजारों राधाओं ने उनका साथ दिया। जिसके बाद हमारी राधा ने एक शानदार फिनाले एक्ट प्रस्तुत किया, जिससे अंततः मोहन के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने अपनी राधा के साथ डांस किया!

इस मौके पर शबीर अहलुवालिया ने कहा, ‘‘मेरा नया शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ एक दिलचस्प और अनोखी कहानी है, जिसमें कई रोमांचक मोड़ हैं। मुझे व्यक्तिगत तौर पर मोहन का किरदार बहुत पसंद आया। मोहन एक मजबूत, सधा हुआ और चुनौतीपूर्ण किरदार है, जिसमें बहुत-से अलग-अलग शेड्स हैं। मैंने अब तक पर्दे पर जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें यह किरदार सबसे अलग है। मुझे खुशी है कि हम मीडिया के दोस्तों और लखनऊ के प्यारे लोगों को इस शो की एक झलक दिखा पाए। इस पर उनका रिस्पॉन्स वाकई जोरदार था।‘‘  इसी तरह निहारिका रॉय ने कहा, ‘‘मैं राधा के किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना बेस्ट दूंगी और मैं इसे निभाने के लिए वाकई बहुत उत्साहित हूं। हालांकि लखनऊ में दर्शकों से मिला जबर्दस्त रिस्पॉन्स हमारे अब तक के सफर का सबसे बढ़िया अनुभव रहा।‘‘

प्रोड्यूूसर प्रतीक शर्मा ने कहा, ‘‘अपने दर्शकों को ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ जैसी दिल छू लेने वाली कहानी दिखाने के बाद ज़ी टीवी के साथ हमारा अगला शो राधा और मोहन की एक दिलचस्प और कई रंगों वाली कहानी लेकर आएगा, जो आज के वृंदावन पर आधारित है। इस शो में बहुत-से पहलू हैं, जिसमें मां-बेटे का अनोखा रिश्ता, बाप-बेटी के बिगड़े संबंध, निजी स्वार्थ के चलते टूटी साझेदारी, भक्ति से सराबोर एकतरफा प्यार और सबसे खास बात, एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो मुस्कुराना भूल गया है और अपनी खोई हुई खुशी दोबारा हासिल करने के सफर पर है।’’

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...