Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

परिवार में रेज़र और नेल क्लिपर शेयर करने से लीवर में गंभीर संक्रमण की समस्या हो सकती है

परिवार में रेज़र और नेल क्लिपर शेयर करने से लीवर में गंभीर संक्रमण की समस्या हो सकती है


18 अप्रैल 2022, लखनऊ: ख़राब जीवनशैली, तनाव और भोजन तथा पानी में विषाक्त पदार्थों की बढ़ती सामग्री ने हाल के सालों में लीवर सहित अन्य जीवनशैली से जुडी बीमारियों में खतरनाक वृद्धि कर दी है। लखनऊ के रीजेंसी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मरीजों और डॉक्टरों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुओं जैसे कि रेजर और नेल क्लिपर को शेयर करने से आपको हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C जैसे लीवर संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।


रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और यहां तक कि तौलिये जैसी वस्तुओं में खून के निशान हो सकते हैं, और उन्हें किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल करने के बाद कोई स्वस्थ व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो उसमे हेपेटाइटिस C संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। हेपेटाइटिस C संक्रमण आमतौर पर दवाओं को इंजेक्ट करने वाली सुई या व्यक्तिगत उपकरण को किसी और के साथ शेयर करने से होता है। यह संक्रमण जीवाणुरहित उपकरणों का उपयोग करके टैटू या शरीर में चुभने से भी फैल सकता है।


रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी कंसल्टेंट- एमडी, डीएम डॉ प्रवीण झा ने कहा, "हेपेटाइटिस c से पीड़ित लोग अक्सर अपने साथ रहने वाले लोगों को संक्रमित कर देने को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि एचसीवी एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में नहीं फैलेगा जब तक कि खून से खून का सीधा संपर्क न हो । रेज़र, टूथब्रश, नेल कटर, और अन्य व्यक्तिगत स्वच्छता वाली वस्तुओं को शेयर करने से हेपेटाइटिस C फैल सकता हैं। व्यक्तिगत देखभाल वस्तुओं के अलावा अध्ययनों में कहा गया है कि खून और खून से पैदा हुए वायरस के साथ नाई के बाल क्लिपर्स भी इस संक्रमण को फैला सकते हैं। स्टडी में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा करने के लिए पर्याप्त डीएनए प्रतियों के साथ हेपेटाइटिस B का पता चला था। हमें कई केसेस मिल रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों से जहां लोग व्यक्तिगत स्वच्छता को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। जब व्यक्तिगत स्वच्छता की बात आती है तो कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक हो जाता है।"

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हेपेटाइटिस C से संक्रमित होना आसान नहीं है। अगर हम कुछ सावधानियां बरतते हैं, तो यह बीमारी किसी और को नही हो सकती है। यह बीमारी केवल एक संक्रमित व्यक्ति के खून के संपर्क में आने से फैलती है। अगर किसी ने कभी स्टेरॉयड या टैनिंग उत्पादों या अन्य दवाओं का इंजेक्शन लगाया है, भले ही यह केवल एक बार या कुछ समय पहले तो उन्हें इसके लिए जाँच करवानी चाहिए। लोगों को टेस्ट के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए हालांकि यह भी याद रखना चाहिए कि यह खांसने, छींकने, छूने, स्तनपान, बर्तन या चश्मा शेयर करने, संपर्क, भोजन और पानी साझा करने और मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से नहीं फैल सकता है।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी कंसल्टेंट- डीएम- एमडी डॉ अनुराग मिश्रा ने इस सम्बन्ध में अपनी राय रखते हुए कहा, "हेपेटाइटिस C वायरस धीरे-धीरे कई सालों में लीवर को नुकसान पहुंचाता है। यह नुकसान अक्सर स्थायी सूजन और अपरिवर्तनीय निशान (सिरोसिस) हो सकता है। अक्सर लोगों में लीवर की बीमारी के कोई लक्षण या संकेत नहीं नज़र आते हैं या सिरोसिस विकसित होने तक सालों या दशकों तक केवल हल्के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन हेपेटाइटिस B संक्रमण से जुड़ी सूजन से लीवर में व्यापक घाव (सिरोसिस) हो सकता है, जो लीवर की कार्य करने की क्षमता को ख़राब कर सकता है। लीवर के संक्रमण का पता लगाना मुश्किल होता है। हेपेटाइटिस-बी वायरस के संक्रमण me 10- 20% रोगी को बुखार, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं। इन लक्षणों के बाद लगभग 30% रोगियों में पीलिया की शुरुआत होती है। 2/3 रोगियो में कोई भी लक्षण दिखाई 

नहीं देते हैं। हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के 80% मरीज 1-3 महीने के भीतर ठीक हो जाते हैं। बाकी 10 से 20% मरीज को क्रोनिक हेपेटाइटिस-बी हो जाता हैं।"


हेपेटाइटिस एक सायलेंट महामारी है। इसके फैलने का सबसे महत्वपूर्ण कारण जागरूकता की कमी है। हेपेटाइटिस B और C एचआईवी से कई गुना ज्यादा संक्रामक हैं, लेकिन दुर्भाग्य से 10 प्रतिशत से भी कम संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। लंबे समय तक पता न चलने पर यह लीवर की बीमारी, लीवर कैंसर और सिरोसिस की समस्या पैदा कर सकता है। भारत में लगभग 40 मिलियन लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस B से संक्रमित हैं और 6 से 12 मिलियन लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस C से संक्रमित हैं।


हेपेटाइटिस B एक अन्य लीवर संक्रमण है जो हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) के कारण होता है। यह संक्रमण काफी हद तक एचआईवी की तरह फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खून, वीर्य और योनि स्राव में पाया जाता है। एचआईवी की तुलना में हेपेटाइटिस बी से संक्रमित होना आसान है क्योंकि यह संक्रमित व्यक्ति के खून में 100 गुना ज्यादा केंद्रित हो सकता है।


रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के (जीआई सर्जरी), एमएस एम. सीएच.- डॉ प्रदीप जोशी ने कहा, "हेपेटाइटिस C के इलाज अब इतने अच्छे हो चुके हैं कि वे लगभग 100 प्रतिशत केसेस को ठीक कर सकते हैं। अगर आपका तुरंत इलाज किया जाता है, तो आप न केवल अपने लीवर को खराब होने से बचा सकते हैं, बल्कि आप इस बीमारी को दूसरों में फैलने की संभावना को भी कम कर सकते हैं। हेपेटाइटिस C के लिए कोई वैक्सीन नहीं है लेकिन वायरस के संपर्क में आने के तुरंत बाद एक वैक्सीन और एचबीआईजी (हेपेटाइटिस बी इम्यून ग्लोब्युलिन) लगवा करके हेपेटाइटिस B संक्रमण को रोका जा सकता है। जिन व्यक्तियों को हाल ही में एचबीवी संक्रमण हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द एचबीआईजी और वैक्सीन लगवाना चाहिए। उन्हें संक्रमण के संपर्क के आने के 24 घंटों के अंदर या एक्सपोजर के 2 हफ्ते से कम समय में वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए । हेपेटाइटिस C को रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन आदतों से बचना है जो बीमारी को फैला सकते हैं, विशेष रूप से दवाओं का इंजेक्शन लगाने से बचना चाहिए। हेपेटाइटिस B और C के लिए टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इलाज से हेपेटाइटिस C से पीड़ित अधिकांश लोगों को 8 से 12 हफ्ते में ठीक किया जा सकता है। हेपेटाइटिस B और C का इलाज एंटीवायरल दवा से किया जा सकता है।"

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...