Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

अल्ट बालाजी के शो "लॉक अप’ के दूसरे फाइनलिस्ट हैं मुनव्वर फारूकी





कंगना राणावत का बिंदास रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, और कंटेस्टेंट्स टॉप पर पहुंचने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पिछले हफ्ते शिवम शर्मा फिनाले का टिकट जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे और आज मुनव्वर फारूकी फिनाले में पहुंचने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बन गए। ‘लॉक अप’ अपने लॉन्च के समय से ही ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज़ में से एक बना हुआ है। इस शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों में दिलचस्पी जगाए रखी है। जैसे-जैसे  फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं, कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति और गेम प्लान बदलने लगे हैं। गेम के दौरान सायशा शिंदे, पूनम पांडे, मुनव्वर फारुकी और पायल रोहतगी को एक सुरंग खोजने का काम दिया गया, जो उन्हें एक गुप्त कमरे में ले जाती है। चारों ने सुरंग में प्रवेश किया, लेकिन पायल आखिरी थी, और केवल तीन को ही आगे जाने दिया गया। मुनव्वर, सायशा और पूनम को फिर पहेलियां बुझाने को कहा गया। उनके संयुक्त जवाब से ताले खुलने थे, जो उन्हें खेल के अगले लेवल पर ले जाते! मुनव्वर ने अपना ताला खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे पूनम को सायशा पर गुस्सा आ गया क्योंकि उसे लगा कि सायशा ने उसके खिलाफ साजिश रची है।

मुनव्वर का इस शो में रोमांचक सफर रहा है और उन्होंने अपने व्यक्तित्व और खेल से दर्शकों का दिल जीता है।एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर लॉक अप को 24गुणा7 लाइव-स्ट्रीम कर रहे हैं और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे चर्चा करने की अनुमति भी देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog