Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एन्ड मैनेजमेंट लखनऊ द्वारा एक प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया



तकनीकी शिक्षा में अग्रणी कालेज के संस्थापक ई ० पंकज अग्रवाल ने  ग्रुप के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2022 ( 28.29.30 अप्रैल 2022 ) के आगाज की घोषणा की । उन्होंने बताया कि माननीय रंजन कुमार डिवीजनल कमिश्नर लखनऊ ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता उद्घाटन सत्र हेतु सहमति प्रदान कर दी है उद्घाटन सत्र का प्रारंभ 28/04/22 को सांय 4 बजे होगा जिसमें न केवल लखनऊ वरन प्रदेश के कई जिलों के कालेजों के छात्र छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग लिया जाना निश्चित है । संस्थापक इं ० को पंकज अग्रवाल ने कालेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान ने सर्वोच् वरीयता प्राप्त नेशनल बोर्ड ऑफ एकिडिटेशन द्वारा विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में कम्प्यूटर साइस इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिस एण्ड एकेडीटेशन प्राप्त किया है जिससे भविष्य में संस्थान के सभी उत्तीर्ण छात्रों को एन ० बी ० ए ० कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ) एकेडीटेड संस्थान द्वारा स्नातक होने का सौभाग्य प्राप्त होगा जोकि उन्हें भविष्य में अपनी विशेष पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा । संस्थान के निदेशक प्रो ० मावेश कुमार चौहान ने वार्षिकोत्सव पर होने वाले टेक्नीकल फेस्ट गतव्य के भी सभी इवेन्ट्स जैसे क्लैश राइजर ब्लेजिंग बाल , रोबोटिक्स इत्यादि के बारे में जानकारी दी । उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान प्रत्येक छात्र द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप में सहभागिता सुनिश्चित हैं । 



उन्होंने कहा कि इस वार्षिकोत्सव का मुख्य रूप से प्रायोजक टाइम एजुकेशन ग्रुप है । मीडिया संयोजक डा ० बाबी डब्लू लायल ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव | विषय वस्तु व कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्यक्रमों के रेडियो पार्टनर रेडियो मिर्ची है तथा इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र छात्राओं द्वारा अभिनीत व आयोजित फैशन शो 28 अप्रैल की शाम में स्टेज के कार्यक्रमों में चार चाँद बिखेरेगा । मुख्य संयोजनकर्ता ई ० मयंक कुमार ने वार्षिकोत्सव की रूप रेखा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये बताया कि इस वार्षिकोत्सव की मुख्य थीम ' कालेज लाइफ रखी गयी हैं जो कि आज के समय में कालेज की जीवन शैली का विस्तृत वर्णन में आलेख करेगी ई ० मयंक ने यह भी बताया कि संस्थान व स्टेज की साज सज्जा उडी , कट आउट व हस्त निर्मित लैम्प द्वारा की गयी है जोकि उत्सव की थीम कालेज लाइफ पर आधारित है । उन्होंने बताया कि तीन दिनों के इस उत्सव में अन्तिम दिन " जेरो बैण्ड ' कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है 30 अप्रैल 2022 को समापन के दिन इस कार्यक्रम में इण्डिया के बैण्ड रुद्राक्ष द्वारा प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया जायेगा । कालेज के प्लेसमेंट डायरेक्टर प्रो ० मनीष कुमार ने कालेज द्वारा प्रदेश में उच्च स्तर के प्लेसमेंट उपलब्धियों को वर्णित करते हुए बताया कि संस्थान में इस वर्ष 300 से अधिक कम्पनियों में छात्रों का चयन हुआ है । जिसमें विप्रो . काग्नीजेंट , टोरेंट , हेमटट गूगल व अनेक कम्पनियाँ छात्रों के चयन में बेहतरीन योगदान दे रही हैं तथा इस वर्ष कालेज के छात्रों को 45 लाख तक , अधिकतम पैकेज दिया गया है

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...