लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंची बांदा जिले की पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर जिला प्रशासनन्याय दिलाने में कर रहा है देरी। पूरे उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है फिर भी अराजक तत्व और बलात्कारियों पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं मामला बांदा जिले का है साडे 16 वर्ष की बच्ची के साथ 30 मई 2022 को 5 लोगों द्वारा बलात्कार होता है बहुत संघर्ष के बाद मामला दर्ज होता है लेकिन इसके बावजूद गिरफ्तारी केवल एक बलात्कारी की होती है आखिर प्रशासन मौन क्यों है राजधानी लखनऊ में पीड़िता द्वारा और उसके पूरे परिवार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है जनता दरबार से भी कोई न्याय नहीं मिलता है
इतना ही नहीं लगातार अपराधियों के द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा है कि मैंने पुलिस को खरीद लिया है कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा मेरे खिलाफ अगर ज्यादा पैरवी किया तो पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा इससे साफ जाहिर होता है की अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जिला प्रशासन मौन है आखिर इन बलात्कारियों को कौन सजा देगा समाज या न्यायपालिका, मीडिया सेल लखनऊ में बात करते हुए पीड़िता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है उल्टे जेल भेजने की धमकी दी जा रही है आखिर न्याय की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से ही बची है।

Comments
Post a Comment