लखनऊ, 18 जुलाई 2022 को अपना दल बलिहारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मराज पटेल जी की अगुवाई में लखनऊ स्थित दारुलसफा के कामन हाल में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई इस बैठक में विशेष रुप से फैजाबाद में हुई एक गर्भवती शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की निर्संस हत्या पर उपस्थित सभी लोगों ने बहुत गंभीरता से विचार करते हुए उत्तर प्रदेश के न्याय प्रिय मुख्यमंत्री जिन्होंने पूरे प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प ले रखा है उनके रहते हुए फैजाबाद में हुआ इतना बड़ा निर्संस हत्या करने वाले हत्यारों ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर एक धब्बा लगाने का काम किया है फैजाबाद में हुई निर्संस हत्या के विरोध में अपना दल बलिहारी ने यह निर्णय लिया की आगामी 30 जुलाई को फैजाबाद में हमारा दल सत्याग्रह करेगा तथा उपरोक्त के संदर्भ में 9 अगस्त 2022 को दिन में 11:00 बजे से 5:00 बजे तक जी पी ओ पार्क लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पुना सत्याग्रह किया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी को इस आशय का एक पत्रक भी दिया जाएगा और उनसे सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराने का मांग किया जाएगा ताकि उपरोक्त घटना का पर्दाफाश हो सके और उन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके आज के इस मासिक बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरु शरण जी ने किया और बैठक में प्रमुख रूप से श्री ब्रिजभवन पटेल श्री चंद्रप्रताप पटेल श्री इंद्रजीत पटेल श्री परशुरामबौद्ध श्री कनिकराम पटेल श्री सिद्धार्थ मिश्रा श्रीअनीश पटेल दिशा पटेल उत्कर्ष पटेल रामडौल पटेल आशु पटेल श्रीमती जय श्री पटेल ने संगठन के संदर्भ में विचार व्यक्त किया बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ द्विवेदी जी ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा लिए गए निर्णय को करते हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

Comments
Post a Comment