*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में विपिन कुमार यादव उपाध्यक्ष (मध्य) के प्रत्याशी ने की अधिवक्ताओ के हितों की बात
राजधानी लखनऊ में 22 जुलाई को लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव होने जा रहा है । विपिन कुमार यादव जो उपाध्यक्ष (मध्य) के लिए अधिवक्ताओं के बीच में चहेते बने हुए हैं और उन्हे सभी का सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है लोग उनके समर्थन में पर्चे बांट रहे हैं जन सहयोग इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अपने बीच का संघर्षशील युवा लखनऊ बार एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बन कर सभी के संघर्ष में अगली पंक्ति में खड़ा हो। विपिन कुमार यादव ने कहा अधिवक्ताओं के हितों मुद्दों को लेकर वह इस चुनाव में उतरे है और इस चुनाव में जीत के पश्चात अधिवक्ताओं की समस्याएं और समाज कल्याण के लिए बहुत से काम करेगे । जिनमें सर्वप्रथम काम होगा बार एसोसिएशन की तरफ जूनियर अधिवक्ताओं के जुड़ी परेशानियों को दूर करेंगे। अभी के सहयोग से 22 जुलाई को मुझे अपार समर्थन प्राप्त होगा क्योंकि मैंने अधिवक्ता बंधुओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और बेहतर से बेहतर अधिवक्ताओं के चेंबर साफ सफाई व सरकार द्वारा थोपी जा रही नई नई व्यवस्थाओं का विरोध सभी के सहयोग से मैंने लगातार किया है इसलिए पूरी उम्मीद है कि इस बार सभी का आशीर्वाद मेरे साथ होगा और मैं बेहतर से बेहतर काम करके एक मिसाल कायम करूंगा।

Comments
Post a Comment