Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

भारत में सैमसंग ने गैलेक्सी जैड फ्लिप4 और गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 की घोषणा की; बेहतरीन ऑफर्स के लिए अभी प्रि-बुक करें



लखनऊ,  भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने आज भारत में लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज़ प्रस्तुत की। चौथी जनरेशन के फोल्डेबल, गैलेक्सी जैड फोल्ड4 और गैलेक्सी जैड फ्लिप4 अब ऑनलाईन एवं देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर प्रि-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। 

सैमसंग इंडिया में सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिज़नेस, गुफरान आलम ने कहा, ‘‘सैमसंग में हम उपभोक्ताओं के लिए स्मार्टफोन के नए अनुभवों का निर्माण करने के लिए निरंतर इनोवेशन की सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं। हमारी लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज़ इसी का प्रमाण है। गैलेक्सी की चौथी जनरेशन में गैलेक्सी जैड सीरीज़ उत्पादकता और अपनी अभिव्यक्ति के लिए बेहतरीन टूल्स प्रदान कर रही है। गैलेक्सी जैड 4 में सैमसंग का बेहतरीन स्मार्टफोन इनोवेशन है। फ्लैगशिप कैमरा के साथ अपनी श्रेणी में सबसे तीव्र प्रोसेसर और ऑल-न्यू डिज़ाईन प्रदान करते हुए गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 अभी तक का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन है। गैलेक्सी जैड फ्लिप4 का कंपैक्ट क्लैमशेल डिज़ाईन अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है और इसके फ्लेक्सकैम के द्वारा हैंड्सफ्री वीडियो शूट किए जा सकते हैं। अपने अतुलनीय मोबाईल अनुभव के साथ हमारी लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज़ यूज़र्स का स्मार्टफोन से इंटरैक्ट करने का अनुभव बदल देगी।’’


गैलेक्सी जैड फ्लिप4

गैलेक्सी जैड फ्लिप4 में कंपैक्ट क्लैमशेल डिज़ाईन है और यह स्मार्टफोन का अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। इसके इनोवेटिव फॉर्म फैक्टर द्वारा आप पूरी तरह से हैंड्सफ्री रह सकते हैं और फोन को खोले बिना ही बहुत कुछ कर सकते हैं, आप कॉल्स ले सकते हैं और टैक्स्ट का जवाब भी दे सकते हैं।

हमारे फ्लेक्सकैम इनोवेशन द्वारा आप वॉईस कमांड द्वारा या फिर केवल अपनी हथेली को सामने रखकर हैंड्सफ्री वीडियो शूट कर सकते हैं और विभिन्न एंगल्स पर ग्रुप सेल्फी ले सकते हैं। आप अपग्रेडेड क्विक शॉट मोड के साथ मुख्य कैमरा द्वारा कवर स्क्रीन से हाई क्वालिटी सेल्फी ले सकते हैं। आप क्विक शॉट मोड में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करें और फिर सुगमता से फ्लेक्स मोड में स्विच करके वीडियो रोके बिना रिकॉर्डिंग को हैंड्सफ्री जारी रखें। क्विक शॉट के साथ यूज़र्स पोर्टेªट मोड में सेल्फी शूट कर सकते हैं और वास्तविक फोटो अनुपात में प्रिव्यू देख सकते हैं। इसके अलावा, 65 प्रतिशत ज्यादा ब्राईट सेंसर के साथ अपग्रेडेड कैमरा द्वारा गैलेक्सी जैड फ्लिप4 में सैमसंग का फ्लैगशिप नाईटोग्राफी फीचर है, जो दिन या रात में आपके फोटो और वीडियो को ज्यादा क्रिस्प एवं स्टेबल बनाता है। 


गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 का प्रोसेसर है और इसमें 10 प्रतिशत ज्यादा बैटरी क्षमता है। इसमें 3700 एमएएच की बैटरी है, जिसके द्वारा आप एक बार बैटरी पूरी चार्ज करके ज्यादा लंबे समय तक कैप्चर कर सकते हैं, वॉच कर सकते हैं और कनेक्टेड रह सकते हैं। सुपर फास्ट चार्जिंग द्वारा आपके फोन की बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।


ज्यादा स्लिम हिंज़, स्टेªटेंड एजेस, कंट्रैस्टिंग हेज़्ड बैक ग्लाव और ग्लॉसी मैटल फ्रेम के साथ इसका डिज़ाईन ज्यादा स्लीक और अब तक का सबसे रिफाईंड डिज़ाईन है। इसके अलावा आप अपने एआर इमोज़ी कैरेक्टर के साथ अपना कवर स्क्रीन लॉक कस्टमाईज़ भी कर सकते हैं। कवर और मेन स्क्रीन पर गैलेक्सी थीम्स के साथ यूज़र्स अपने गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 को अंदर से बाहर तक टेलर-मेक कर सकते हैं, ताकि वो फॉन्ट्स, आईकन और डिज़ाईंस को कस्टमाईज़ कर अपना स्टाईल और ज्यादा बेहतर बना सकें।


गैलेक्सी जैड फोल्ड 4

अब तक के सबसे शक्तिशाली और प्रोडक्टिव स्मार्टफोन, गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 में संतुलित एवं प्रीमियम डिज़ाईन, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और शक्तिशाली परफॉर्मेंस है। गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 खुला हो, बंद हो या फ्लेक्स मोड में हो, हर स्थिति में यह ज्यादा फंक्शनलिटी प्रदान करता है।


अपने ज्यादा स्लिम हिंज़, बहुत हल्की बॉडी और पहले से ज्यादा पतले बेज़ेल के साथ इसकी चौड़ी स्क्रीन पर कवर स्क्रीन का इस्तेमाल कर आसानी से वन-हैंड इंटरैक्शन किए जा सकते हैं। 

इसकी 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन पर कंटेंट और ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। इसमें 1 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ के विस्तृत रिफ्रेश रेट के साथ कम विज़िबल अंडर डिस्प्ले कैमरा (यूडीसी) है।

50 मेगापिक्सल का चौड़ा लैंस, 30 गुना ज्यादा स्पेस जूम लैंस और 3 गुना ऑप्टिकल जूम के साथ इसका फ्लैगशिप कैमरा बेहतरीन फोटो एवं वीडियो प्रदान करता है। ये सभी पिछले स्मार्टफोंस के मुकाबले काफी उन्नत सुधार हैं। गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 में सैमसंग का फ्लैगशिप नाईटोग्राफी फीचर है। इसमें 23 प्रतिशत ज्यादा ब्राईट सेंसर, बेहतर ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाईज़ेशन और वीडियो डिजिटल स्टेब्लाईज़ेशन (ओआईएस+वीडिस) तथा ऑल-न्यू एआई इमेज सिग्नल प्रोसेसर (एआई आईएसपी) है। गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 का प्रोसेसर है, जो फ्लैगशिप कैमरा के आउटपुट को और ज्यादा बेहतर बना देता है तथा दिन और रात में बहुत खूबसूरत इमेज उत्पन्न करता है। इसके कैमरा में अनेक मोड, जैसे कैप्चर व्यू मोड, ड्युअल प्रिव्यू और रियर कैम सेल्फी को भी कस्टम-बिल्ट किया गया है, ताकि कैप्चर करने के लिए ज्यादा लचीलापन एवं अद्वितीय फॉर्म फैक्टर मिले।

इसका नया टास्कबार पीसी जैसे मल्टीटास्किंग प्रदान करता है। आप विभिन्न ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं, आसानी से अपने फेवरीट और हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप्स एक्सेस कर सकते हैं और टास्कबार से तत्काल विभिन्न विंडो लॉन्च कर सकते हैं। आप मल्टीटास्किंग के ज्यादा तरीकों के लिए फुल स्क्रीन ऐप्स से पॉप-अप विंडो में आसानी से स्विच कर सकते हैं और अपनी स्क्रीन को स्प्लिट भी कर सकते हैं।


गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 एन्ड्रॉयड 12एल के साथ आने वाली पहली डिवाईस है। यह एन्ड्रॉयड का स्पेशल वर्ज़न गूगल ने लार्ज स्क्रीन के अनुभवों, जैसे फोल्डेबल्स आदि के लिए डिज़ाईन किया है।

गूगल और माईक्रोसॉफ्ट के साथ सैमसंग की पार्टनरशिप ने मल्टीटास्किंग को अगले आयाम में पहुंचा दिया है। गूगल ऐप्स, जैसे क्रोम और जीमेल अब ड्रैग-एंड-ड्रॉप को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूज़र्स लिंक या अन्य फाईल तेजी से कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। गूगल मीट के साथ यूज़र्स अब ज्यादा लोगों से कनेक्ट हो सकते हैं और वर्चुअल गतिविधियाँ पूरी कर सकते हैं, जैसे वो यूट्यूब पर वीडियो मिलकर देख सकते हैं या वीडियो कॉल पर रहते हुए मिलकर गेम खेल सकते हैं। माईक्रोसॉफ्ट का फुल ऑफिस सूट और आउटलुक बड़ी फोल्डबेबल स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी दिखाते हैं, ताकि कंटेंट के साथ ज्यादा तेजी से इंटरैक्ट किया जा सके। फ्लेक्स मोड के साथ उपयोगी एस पेन गतिशील रहते हुए भी ड्राईंग करना या नोट लेना तथा साथ-साथ बैक-टू-बैक कॉल्स एवं मीटिंग्स में शामिल रहना संभव बनाता है। एस पेन में पेन केस के साथ स्टैंडिंग कवर में स्ट्रीमलाईंड स्टोरेज भी है। 


कवर स्क्रीन और रियर ग्लास पर हमारे आर्मर एलुमीनियम फ्रेम्स और हिंज़ कवर और एक्सक्लुसिव कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ तथा आईपीएक्स8 वॉटर रज़िस्टैंस के साथ लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज़ हमारा अभी तक का सबसे मजबूत फोल्डेबल है।


मूल्य व उपलब्धता

गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 की प्रि-बुकिंग 16 अगस्त, 2022 को सभी प्रमुख ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। ग्राहक 16अगस्त को दोपहर 12 बजे सैमसंग लाईव में इसे प्रि-बुक कर सकते हैं। 

बोरा पर्पल, ग्रेफाईट एवं पिंक गोल्ड कलर्स में उपलब्ध, गैलेक्सी जैड फ्लिप4 का मूल्य 8जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 89,999 रु. और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 94,999 रु. है। बिस्पोक एडिशन में ग्लास कलर और फ्रेम ऑप्शंस हैं, जो सैमसंग लाईव और सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर में 97,999 रु. में उपलब्ध होगा।


ग्रे ग्रीन, बीज़, और फैंटम ब्लैक कलर्स में गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 का मूल्य 12जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 1,54,999 रु. और 12जीबी+512जीबी वैरिएंट के लिए 1,64,999 रु. है। ग्राहक 12जीबी+1टीबी वैरिएंट केवल सैमसंग लाईव और सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर्स पर 1,84,999 रु. में खरीद सकते हैं।

ऑफर

जो ग्राहक गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 प्रिबुक करेंगे, उन्हें 34,999 रु. की गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक 46मिमी बीटी केवल 2,999 रु. में मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 8,000 रु. का कैशबैक या 8000 रु. का अपग्रेड बोनस मिलेगा। 

जो ग्राहक गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 प्रि-बुक करेंगे, उन्हें 31,999 रु. की गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक 42मिमी बीटी केवल 2,999 रु. में मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 7,000 रु. का कैशबैक या 7000 रु. का अपग्रेड बोनस मिलेगा।

प्रिबुक करने वाले ग्राहकों को 11,999 रु. मूल्य वाला 1 साल का सैमसंग केयर प्लस केवल 6,000 रु. में मिलेगा। वो 24 महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, जो ग्राहक गैलेक्सी जैड फ्लिप4 और गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 सैमसंग लाईव के दौरान 17 अगस्त की अर्द्धरात्रि से पहले खरीदेंगे, उन्हें 5199 रु. मूल्य का वायरलेस चार्जर ड्युओ मुफ्त मिलेगा। सैमसंग लाईव के दौरान 17 अगस्त की अर्द्धरात्रि से पहले गैलेक्सी जैड फ्लिप4 बिस्पोक एडिशन खरीदने वालों को वायरलेस चार्जर ड्युओ के साथ 2,000 रु. मूल्य का स्लिम क्लियर कवर मुफ्त मिलेगा। ये सैमसंग लाईव ऑफर सैमसंग.कॉम या सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर्स पर प्रि-बुकिंग द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...