लखनऊ, स्वर्ण एवं रजत व्यापार में आ रही जटिलताओं को देखते हुए आज से लगभग 4 माह पूर्व प्रदेश सराफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी से मिला और उन्हें व्यापार में आ रही जटिलताओं के संबंध में अवगत कराया । समय समय पर जब भी सर्राफा व्यवसाय में किसी प्रकार की शासकीय दिकते आई हैं तो माननीय जी ने उसको हाल कराने में भरपूर सहयोग दिया है । इस वर्ष भी माननीय जी ने तत्काल समाधान करते हुए व्यापार को भारत सरकार की योजना इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सरलीकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करी | अतः दिनांक 27 अगस्त 2022 को सायंकाल 6:00 बजे होटल रेगनेंट निराला नगर में उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन माननीय श्री राजनाथ सिंह जी का एक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी , एमएलसी माननीय मुकेश शर्मा जी ,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माननीय अभिषेक खरे, व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राहुल गुप्ता जी का अभिनंदन किया जाएगा | अभिनंदन करने के लिए पुणे सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री फतेहचंद राका जी ,जीजेसी के डायरेक्टर श्री आशीष पेठे जी, दिल्ली सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान श्री योगेश सिंघल जी ,उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश चंद जैन, महामंत्री रिंद्र नाथ रस्तोगी, उपाध्यक्ष राजन रस्तोगी, संरक्षक कैलाश चंद जैन प्रदेश संयोजक कैलाश नाथ अग्रवाल ,महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री रवीश अग्रवाल ,कार्यक्रम संयोजक डॉ राजकुमार वर्मा आदेश कुमार जैन संजय गुप्ता बबलू , विशाल निगम आदि उपस्थित रहेंगे ,साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारी गण और जिला संयोजक भी उपस्थित रहेंगे ।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

Comments
Post a Comment