Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की हुई बैठक

 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक 21/08/ 2022 को लाला हीरालाल केसरवानी धर्मशाला नरही लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष हरीश चंद्र क्षेत्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र दीक्षित दीर्घकालीन शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु संघर्ष का आवाहन किया संघर्ष के प्रथम चरण में 6 सितंबर 2022 को सभी जनपदीय जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को ज्ञापन दिए जाने का तथा 26 सितंबर 2022 को संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से ज्ञापन दिए जाने तथा नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में शिक्षक निदेशालय के पार्क रोड कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्री अहमद ने शिक्षक को मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश मंत्री श्री शिवकुमार  कटियार ने आगामी शिक्षक खंड कानपुर के प्रत्याशी के रूप में श्री हरीश चंद्र दीक्षित के नाम का अनुमोदन किया। गोरखपुर फैजाबाद के स्नातक निर्वाचन के लिए श्री विष्णु शंकर सिंह ने प्रस्तावित किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर निगम संयोजक भी मानवेंद्र दत्त पांडे ने शिक्षक खंड कानपुर के लिए भी हरिश्चंद्र को प्राणपद से विजई बनाने की अपील की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री निर्मल कुमार कटियार ने निर्वाचन की दिशा में प्रयास करने की रूपरेखा प्रस्तुत की । गोरखपुर मंडल के प्रांतीय श्री योगेश कुमार शुक्ल ने संगठन के विस्तार पर विचार व्यक्त किए श्री शुक्ला ने कानपुर खंड शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी श्री हरीश दीक्षित का पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की घोषणा की श्री विनोद चंद्र वर्मा प्रांतीय मंत्री ने संगठन को सशक्त बनाते हुए आगामी चुनाव में सहयोग करने की घोषणा की श्री आरपी यादव श्री राजेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए इलाहाबाद झांसी शिक्षक खंड निर्वाचन के पर निर्णय करने हेतु प्रांतीय पदाधिकारी गण से अनिल मिश्रा तथा दिनेश चंद पाठक को अधिकृत किया प्रांतीय संगठन मंत्री श्री राजीव त्रिपाठी ने शिक्षक का आवाहन किया कि हम सब श्री हरीश चंद दीक्षित के रूप में प्रस्तुत संगठनों तक अपने व्हिच विजय प्राप्त करें प्रांतीय महामंत्री श्री शैलेश शुक्ल ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की प्रांतीय नेता श्री अनिल शर्मा ने तन मन धन से सहयोग करने की घोषणा की प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री अरुण बाजपेई ने संगठन को सशक्त बनाने की अपील करते हुए निर्वाचन में सफल बनाने की घोषणा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने समर्थन देने पर सतर्कता रखनी चाहिए बिना आवेदन के विचार ना करें का अनुरोध किया बैठक का संचालन महामंत्री श्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...