Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

अब हॉर्स राइडिंग में भी परफेक्ट हो गई हैं गौहर खान

 



अनकन्वेंशनल और मुश्किल किरदारों को निभानेवाली गौहर खान अपने दर्शकों के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। एक्ंिटग के साथ-साथ वह अब हॉर्स राइडिंग में भी परफेक्ट हो गई हैं। अपने किरदार में परफेक्शन पाने के लिए गौहर किसी भी हद तक जा सकती हैं, फिर वह चाहे ड्रामा हो, रोमांस हो या एक्शन। और कुछ ऐसा ही उन्होंने एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ होने जा रही अपनी ओरिजिनल सीरिज़ शिक्षा मंडल...इंडियाज बिगेस्ट एजुकेशन स्कैम के लिए किया, जब उन्हें पता चला कि एक सीन में उन्हें घुड़सवारी करनी है। बस फिर क्या था, अपने उस एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए गौहर ने घुड़सवारी सीख ली, वो भी महज़ एक दिन में। इस सीरिज़ में गौहर एक तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आनेवाली हैं। 



एक दिन में घुड़सवारी सीखने के अनुभव के बारे में जब गौहर ने कहा, ‘‘इस शो में अपने दम पर मैंने काफी स्टंट किए हैं। शो में एक दृश्य था, जहाँ मैं घुड़सवारी कर रही हूँ और मुझे नहीं पता था कि घोड़े की सवारी कैसे की जाती है। लेकिन कहते है ना जब आपका किरदार आपसे कुछ मांगता है तो इसे प्रामाणिक बनाने के लिए आपको अपना सब कुछ देना पड़ता है। मेरे पास भी अन्य कोई रास्ता नहीं था सो मैंने घुड़सवारी सीखी। हमारे पास ज्यादा समय नहीं था, इसलिए मैंने इसे एक दिन में कर दिया। एक आत्मविश्वासी सवार होने में लगभग छह महीने लगते हैं, लेकिन मुझे एक दिन में मूल बातें सीखनी थीं। हालांकि इसका सारा श्रेय हमारे एक्शन डायरेक्टर सलाम सर और उनकी टीम को जाता है, जिन्होंने मुझे धैर्यपूर्वक घुड़सवारी सीखाई। सच कहूँ तो मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था, लेकिन साथ ही साथ प्रेरणादायी भी था। अनुराधा का किरदार निभाते हुए मुझे कई बार उपलब्धि का अहसास हुआ। शो में हमने खूब खून, पसीना और आंसू बहाए हैं; हमने बहुत काम किया है! मैं खुश हूँ कि हमारे निर्देशक अफजल सर ने जो मुझ पर विश्वास जताया, उस विश्वास पर मैं खरी उतरी। यह उनका ही विश्वास था, जिसे मैंने निराश नहीं किया।ष्

सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्देशित इस सीरिज़ में गुलशन देवैया और पवन राज मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, शिक्षा मंडल भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का खुलासा करेगी, जो भारत में कमजोर छात्रों को प्रभावित करती है। यह एमएक्स ओरिजिनल सीरीज 15 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध होगी।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...