Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा 7 दिवसीय माटी कला मेला एव 2 दिवसीय माटी कार्यशाला का हुआ आयोजन



उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड लखनऊ द्वारा दिवाली के शुभ अवसर पर दिनांक 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक सात दिवसीय माटी कला मेला एवं दो दिवसीय दिनांक 18 से 19 अक्टूबर 2022 तक माटी कला कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के परिसर में किया जा रहा है ।जिसमें विभिन्न जनपदों से आए हुए एवं कारीगरों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं लघु एवं मध्यम उद्योग उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया। ओम प्रकाश एवं अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग शुष्क एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन रेशम उद्योग वस्त्र उद्योग एवं महाप्रबंधक माटी कला बोर्ड अमित मोहन प्रसाद के अतिरिक्त सचिव प्रांजल यादव खादी एवं ग्रामोद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन रेशम उद्योग वसुदेव उपस्थित रहे मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान माल्यार्पण द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट शिल्पकार द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ माटी कला उद्योग के क्रियात्मक प्रदर्शन का अवलोकन भी किया गया ।इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में जनपद से आए एवं प्रदर्शनी में प्रतिभाग करें एवं कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड के माध्यम से प्रजापति समाज के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के माध्यम से प्रदेश में माटी कला से जुड़े कारीगरों एवं शिल्पकार को बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता एवं सरकार द्वारा मार्जिन मनी उपलब्ध कराते हुए इकाइयां स्थापित कराई जा रही हैं ।तथा योजना शिल्पकार को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त विद्युत चलित कुमारी एवं मूर्तियां बनाने हेतु विदाई का निशुल्क वितरण कराया जा रहा है प्रदेश में माइक्रो माटी कला कॉमन फैसिलिटी सेंटर योजना माटी कला के छोटे-छोटे सामूहिक केंद्र स्थापित करा कर उन्हें सुविधा संपन्न कराए जाने की दिशा में सरकार नियंत्रित है उन्होंने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक विशेषज्ञ एके गुप्ता अलीगढ़ प्राचार्य शिल्प एवं कला महाविद्यालय लखनऊ तथा श्री शिवराम राष्ट्रीय ललित कला केंद्र अलीगंज लखनऊ द्वारा पारंपरिक एवं आधुनिक माटी कला उत्पाद निर्माण तथा कोटा में एवं मोरल उत्पाद निर्माण कार्य शाला में शिल्पकार को दी जाएंगी जिससे वह अपने उत्पादकों को और बेहतर और आकर्षक बना सकेंगे मंत्री जी ने आम जनता से भी अपील की कि दिवाली के शुभ अवसर पर इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग आएं और सिर्फ का गाना मिट्टी से निर्मित कलात्मक एवं आकर्षक की खरीदारी करें और इसका लाभ उठाएं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि मेले में विभिन्न जनपदों से आए कारीगरों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का भव्य प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...