Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

फर्न्‍स एंड पैटल्‍स (FNP) की दीवाली गिफ्ट रेंज के साथ मनाएं रोशनियों का पर्व

 


ब्रैंड को अपनी दीवाली गिफ्टिंग कैटेगरी में 60% ग्रोथ दीवाली कलेक्‍शन www.fnp.com पर 120 से अधिक देशों में उपलब्‍ध हाल में, FNP ने नया दिवाली कैम्‍पेन जारी किया 


लखनऊ: भारत के अग्रणी गिफ्टिंग ब्रैंड Ferns N Petals (FNP) ने दिवाली के मौके पर शानदार गिफ्टिंग विकल्‍पों को पेश‍ किया है। प्‍यार, प्रकाश और उल्‍लास का जश्‍न मनाते हुए, फर्न्‍स एंड पैटल्‍स (FNP) ने एक्‍सक्‍लुसिव दिवाली कलेक्‍शन पेश किया है जो आपके घर को रोशन करने के साथ-साथ साल के इस पावन पर्व पर खुशियां फैलाएगा। 

त्‍योहारों की शुरुआत होते ही, फर्न्‍स एंड पैटल्‍स (FNP) ने ब्रैं प्रमोशन के लिए #DiwaliRishtonWali पर एक हृदय स्‍पर्शी फिल्‍म जारी की है जो मानवीय भावनाओं के सौंदर्य का जश्‍न मनाते हुए #KijiyeDilSeDelivery के साथ मजबूत रिश्‍तों को भी उभारती है। 



ब्रैंड ने अपने विशिष्‍ट ग्राहकों की त्‍योहारी जरूरतों को ध्‍यान में रखकर, 200 से अधिक एक्‍सक्‍लुसिव गिफ्ट हैम्‍पर्स पेश किए हैं जिनमें तरह-तरह के विकल्‍पों और कॉम्‍बो डील्‍स को 399 रु से 4999 रु की कीमत पर पेश किया गया है। 

इस बार दिवाली के अवसर पर, हमारे ग्राहकों को केक, फूल, इंडोर प्‍लांट, देवी-देवताओं की मूर्तियां, हाथ से पेंट किए पारंपरिक दीये, सूखे मेव, पर्सनलाइज्‍़ड गिफ्ट, स्‍पा हैम्‍पर्स, खाने-पीने के सेहतमंद विकल्‍पों के अलावा और भी बहुत कुछ मिलेगा। 

लाखों अनिवासी भारतीयों के दिलों को छूने वाला यह एक्‍सक्‍लुसिव दिवाली कलेक्‍शन 120 से ज्‍यादा देशों में उपलब्‍ध है और ग्राहक अपने घरों के सुविधाजनक माहौल में बैठे-बैठे ही इनका ऑर्डर प्‍लेस कर सकते हैं। 


श्री आनंद शंकर, जनरल मैनेजर, कैटेगरी FNP ने कहा, ''मार्केट में आज दिवाली के उपलक्ष्‍य में ढेरों किस्‍म के उत्‍पाद ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं। FNP में हमारे लिए यह प्रकाश पर्व सबसे महत्‍वपूर्ण अवसर होता है। सुविधा, गुणवत्‍ता, अनुभव और मूल्‍य वर्धित उत्‍पादों पर हमारा प्रमुख ज़ोर रहता है। जहां एक ओर मिठाइयां, सूखे मेवे, और अन्‍य स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन सबसे ज्‍यादा पसंदीदा प्रोडक्‍ट्स हैं, वहीं हम खराब नहीं होने वाले, मूल्‍य प्रधान, उपयोगी उत्‍पादों जैसे इलैक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स और पर्सनलाइज्‍़ड वस्‍तुओं को भी गिफ्टिंग विकल्‍पों के तौर पर पेश कर रहे हैं। हमने अपने विशिष्‍ट उपभोक्‍ताओं के लिए फ्लावर अरेंजमेंट्स की उम्‍दा रेंज और गिफ्ट हैम्‍पर्स की प्रीमियम रेंज भी पेश की है।'' 

नए आइटम्‍स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए fnp.com पर परफ्यूम्‍स, ग्रूमिंग किट्स, इलैक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स, टॉयज़, गेम्‍स, वॉचेज़, मैन्‍स एक्‍सेसरीज़, कॉन्‍शस हैम्‍पर्स तथा इंडलजेंस सैट्स, प्‍लांट्स के अलावा केसर, चोकोला, DavidD ऑफ, पार्क एवेन्‍यू और अन्‍य कई ब्रैंड्स उपलब्‍ध हैं। 

आप भी FNP की एक्‍सप्रेस डिलीवरी सर्विसेज़ का लाभ उठाते हुए अपने प्रियजनों के लिए दिवाली गिफ्ट्स ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...