राजधानी लखनऊ सुभाष मार्ग किराना भवन में लखनऊ किराना कमेटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किराना कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया । कार्यक्रम की कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग ने बताया इस कार्यक्रम का आयोजन कमेटी द्वारा पिछले 1952 से किया जा रहा है यह राजधानी लखनऊ की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है। और यह कमेटी लगातार जब भी कोई आवश्यकता पड़ी है तो आगे आकर लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता रजनीश गुप्ता भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता आदि पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की मंडी के ऑनलाइन पोर्टल में जो कमियां है उनको दूर किया जाए और व्यापार मंडल को अपनी बात रखने का मौका दे। कार्यक्रम में लखनऊ किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ,मंत्री अमित अग्रवाल आदि समस्त पदाधिकारी गण शामिल हुए।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

Comments
Post a Comment