Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में हुआ अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा वादा निभाओ रैली एवं एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

 


 अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ , नयी दिल्ली के तत्वाधान में अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ , यूपी ईकाई द्वारा इको गार्डन लखनऊ में " वादा निभाओ महारैली " एवं एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के 42000 मनरेगा कर्मियों जिसमें ( ग्राम रोजगार सेवक , एपीओ , तकनीकी सहायक , लेखा सहायक , कंप्यूटर ऑपरेटर , सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर ) आदि मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए । वादा निभाओ महारैली की अध्यक्षता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंतराव जी ने की मुख्य अतिथि श्री चिदानंद कश्यप , राष्ट्रीय महासचिव तथा संचालन गंगादीन कश्यप जी ने किया । महारैली में सभी संवर्गों से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू हेमंत राव जी ने अपने संबोधन में कहा कि दिनांक 3 अप्रैल 2016 को झूलेलाल मैदान में माननीय सांसद कौशल किशोर जी एवं माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के समस्त संविदा कर्मियों के साथ " अधिकार दिलाओ महारैली " की थी जिसमें हम सभी मनरेगा कर्मियों को भी बुलाया गया था और उसमें हम सभी से नियमित करने का वादा किया गया था और माननीय सांसद कौशल किशोर जी के द्वारा लिखित वादा पत्र दिया गया था कि हमारी अर्थात भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हम सभी मनरेगा कर्मियों को नियमित करने का काम करेंगे लेकिन 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई जिसको लेकर हम लोग आज यहां एकत्र हुए हैं । हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए ।



 राष्ट्रीय महासचिव माननीय चिदानंद कश्यप जी ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य में एक दिवसीय कार्यक्रम करेगा जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की सर जमीं पर " वादा निभाओ महारैली " के रूप में की जा चुकी है । हम भारत सरकार नई दिल्ली आदरणीय प्रधानमंत्री जी से गुहार लगाते हैं कि मनरेगा अधिनियम में संशोधन करते हुए हम सभी मनरेगा कर्मियों को स्थाई करण अथवा वेतनमान की स्वीकृति प्रदान करें हम सभी 2024 में आपको सम्मान सहित तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे । राष्ट्रीय सलाहकार , श्री अमानत रसूल जी ने अपने संबोधन में कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने जो घोषणाएं की थी डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली हमारे संगठन के कई नेता गण वर्षों से विभागों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी उनको टरका रहे हैं ।



 इसलिए हम • वादा निभाओ महारैली के माध्यम से मा ० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध करेंगे कि जो आपने घोषणा • 4 अक्टूबर 2021 * को डिफेंस एक्सपो वृंदावन में की थी उसके शत प्रतिशत शासनादेश निर्गत कराने का आदेश अधिकारियों को करें । हम सभी मनरेगा कर्मी आपके आभारी रहेंगे । सोशल मीडिया प्रभारी फखरुद्दीन शेख एवं नीरज माहेश्वरी जी ने अपने संबोधन में सरकार को याद दिलाया है कि ईपीएफ का पैसा वर्ष 2017 से कट रहा है लेकिन उनके ईपीएफ खाते में जमा नहीं कराया जा रहा है जिस कारण मृतक आश्रितों को लाभ नहीं मिल पा रहा है जिन अधिकारियों ने लापरवाही की है उनको चिन्हित करके उनका निलंबन की कार्यवाही होनी चाहिए । अंत में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया है कि आज वादा निभाओ महारैली के 05 सूत्रीय ज्ञापन पर 30 अप्रैल तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता अथवा कोई शासनादेश जारी नहीं किए जाते है तब ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के समस्त मनरेगा कर्मी 1 मई 2023 ( मजदूर दिवस ) से 3 मई 2023 तक तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल करेंगे उत्तर प्रदेश में 3 दिन तक मनरेगा पूर्ण रूप से बंद रहेगी । वादा निभाओ महारैली में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से मनरेगा कर्मी पहुंचे जिसमें मुख्य रुप से श्री रघुनाथ पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी , श्री प्रमोद कुमार पांडे सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी , श्री रवि जायसवाल सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में शेखर चंदेल , शेरसिंह यादव , रंजना सिंह , संतोष यादव , पंकज मिश्रा , अरुण यादव , राकेश पटेल , लक्ष्मी नारायण चौरसिया , चंद्रेश्वर तिवारी , बरजोर सिंह , सत्यपाल , अजेंद्र नाथ दीक्षित , ललितेश शास्त्री , राजबीर सिंह , सुमित राघव , अभिषेक सिंह ,

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...