Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

उत्तर प्रदेश में बनेगा मेगा टैक्सटाइल पार्क, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन - एमएसएमई मंत्री राकेश सचान

 



 लखनऊ, उत्तर प्रदेश को अगले कुछ साल में एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार एक मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह एक बड़ी परियोजना होगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। राज्य के केबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने आज यहां यह जानकारी दी। 

देश के अग्रणी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा यहां आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करते हुये श्री सचान ने कहा हरदोई- कानपुर के बीच एक पीएम मित्र पार्क जो कि एक टैक्सटाइल पार्क होगा उसकी शुरूआत होगी। यह एक बड़ी परियोजना होगी जिसकी अगले एक- दो महीने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरूआत की जा सकती है। 

 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने और वित्तीय सुविधा और मार्केटिंग सहित उनकी समस्याओं के निदान के लिये हर क्षेत्र में प्रयास कर रही है। छोटे उद्यमों के समक्ष पैकेजिंग की बड़ी समस्या है। अच्छी पैकिंग उनके उत्पादों के अच्छे दाम दिला सकती है। इसलिये राज्य सरकार का प्रयास है कि लखनउ में पैकेजिंग का भी एक संस्थान खोला जाये। 


 उन्होंने कहा ‘‘मल्टी माॅल के क्षेत्र में भी हम काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन मल्टी माॅल खोले जाने के बारे में चर्चा हुई है। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी के साथ हमारी बातचीत हुई है। उत्तर प्रदेश में तीन मल्टी माल -बनारस, लखनउ, गोरखपुर- में बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया है। 


श्री सचान ने कहा कि राज्य में ज्यादा एमएसएमई पंजीकरण कराने आगे आयें इसके लिये उन्हें प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य सरकार एमएसएमई को पांच लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा दे रही है इसके बाद से जून के महीने में ही अब तक 1.35 लाख नये एमएसएमई पंजीकरण राज्य में हुये हैं। पंजीकृत उद्यमों को बैंकों और संस्थानों से वित्तीय सुविधा मिलने में आसानी होती है, इसलिये राज्य सरकार एमएसएमई को पंजीकरण के लिये प्रोत्साहन दे रही है।  उत्तर प्रदेश में कार्यरत कुल 90 लाख से अधिक एमएसएमई में से केवल 14 लाख छोटे उद्यमों का ही पंजीकरण है। 


श्री सचान ने कहा कि छोटे उद्यमियों को बैंकों से कर्ज मिलने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने दो करोड़ रूपये तक कर्ज लेने वालों को सुविधा देते हुये उसकी गारंटी देने का फैसला किया है। इससे छोटे उद्यमों को कर्ज मिलने में और आसानी होगी।


इससे पहले भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री शिवसुब्रमणियम रमण ने अपने संबोधन में कहा कि गैर- पंजीकृत एमएसएमई की वित्तीय जरूरत को पूरा करना आज एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि देश में कुल मिलाकर करीब 1.6 करोड़ पंजीकृत एमएसएमई हैं जबकि सात करोड़ के आसपास बिना पंजीकरण वाले एमएसएमई हैं। ये सूक्ष्म एवं लघु उद्यम हैं जिन्हैं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपने तय नियमों के चलते कर्ज उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। इन उद्यमों की वित्तीय आवश्यकताओं को किस तरह पूरा किया जाये सिडबी इस पर गौर कर रहा है।  


श्री शिवसुब्रमणियम ने कहा कि छोटे उद्यमों में अगले तीन चार साल के दौरान अतिरिक्त 25 लाख करोड़ रूपये तक के वित्त समर्थन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी राशि है। छोटे उद्यमों को यह राशि यदि 12 से 15 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराई जा सकती है तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनका कारोबार बढ़ेगा। 


इससे पहले एसोचैम की डब्ल्यूटीओ, ट्रेड और इन्वेस्टमेंट की नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष सुहैल नैथाणी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से एमएसएमई को नये उच्च स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। 


 एसोचैम की बिजनेस फेसिलिटेशन एण्ड ग्लोबल कंपटीटिवनेस के सह-अध्यक्ष श्री रामचंद्रन वेंकटरमन ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से एमएसएमई महत्वपूर्ण क्षेत्र है। वित्तीय सुविधा और विपणन विकास इनके समक्ष बड़ी चुनौती बनी हुई है, इस दिशा में प्रयास तेज किये जाने चाहिये। 


एनपीसीआई के अभिषेक कुंमार स्वर्णकार ने छोटे उद्यमों को अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत ने पहले भी कई नई चीजें दी हैं और डिजिटल भुगतान देने में भी भारत की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में जितना भी डिजिटल भुगतान हुआ है उसमें से 46 प्रतिशत भुगतान भारत में हुआ है।


एसोचैम की उत्तर प्रदेश विकास परिषद के सह-अध्यक्ष श्री अनुपम मित्तल ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में राज्य में पैकेजिंग संस्थान की स्थापना में मदद देने की पेशकश की। उन्होंने बिना पंजीकरण वाले एमएसएमई को भी पंजीकरण के लिये आगे आने पर जोर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...