Skip to main content

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय कैंसर सरवाइवर्स दिवस पर वर्षा फाउंडेशन द्वारा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन



वर्षा फाउंडेशन ने जे.सी. गेस्ट हाउस , निराला नगर , लखनऊ में " राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर्स दिवस " विगत वर्ष की भाँति मनाया गया , जो उन बच्चों के लिए समर्पित है जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को परास्त किया है । ऐसे बच्चे कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । वर्षा फाउंडेशन बचपन के कैंसर पर काम करने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ संस्था है । संस्था लखनऊ में कैंसर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए होम अवे फ्रॉम होम ( एच ० ए ० एच ० ) " नेह आश्रय " नामक एक घर चला रही है । संस्था लखनऊ में विगत 4 वर्षों से कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को उपचार सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है । संस्था का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों के लिए सुरक्षित , स्वच्छ एवम् सभी घरेलू सुविधाओं सहित सुंदर वातावरण प्रदान करना है । वर्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि संस्था कैंसर से पीड़ित बच्चों व उनके परिवारों के लिए एक ए ० एच ० में सभी घरेलू सुविधाओं से सुसज्जित एक घर चला रही है , घर में चौबीसों घंटे देखभाल करने वाले कर्मचारी , आहार विशेषज्ञ , शिक्षक परामर्शदाता आदि की सुविधा उपलब्ध है । संस्था जरूरतमंद और गरीब परिवारों की सेवा में तत्पर है , जो परिवार अपने बच्चों को लेकर यूपी व बिहार के दूर दराज के पिछड़े व ग्रामीण इलाकों से केजीएमयू में इलाज कराने आते है । . डॉ . निशांत वर्मा , बच्चों के कैंसर के विशेषज्ञ , केजीएमयू ने बच्चों के कैंसर के बारे में जागरूक किया और एच ० ए ० एच ० के महत्व के बारे में लोगों को बताया । उन्होंने बताया कि ना जाने कितने परिवार जो सड़क या रैनबसेरे में रह कर अपने बच्चों का ईलाज कराते थे , संस्था ने उन सभी परिवारों को अपने इस घर में आश्रय दिया है , जिसके चलते बच्चों के सर्वाइवर अनुपात में इजाफा हुआ है । वर्षा फाउंडेशन उन सभी पीड़ित बच्चों व परिवारों की अच्छे से देखभाल और हर सुविधा प्रदान कर रहा है । इस आयोजन में डॉक्टरों , कैंसर सर्वाइवर्स बच्चों , पार्टनर संस्थाओं , रक्तदाताओं , दनदाताओं और शुभचिंतकों ने कार्यक्रम भाग लिया , वर्षा फाउंडेशन ने सभी को सम्मानित किया । वर्षा फाउंडेशन ने श्री योगेंद्र खन्ना को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया । सभी कैंसर सरवाइवर्स बच्चों को उपहार और खिलौने दिए गए सरवाइवर्स बच्चों ने उत्सव का आनंद लिया और सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया वर्षा फाउंडेशन सभी से यह संदेश और जागरूकता फैलाने का आग्रह करता है कि बचपन के कैंसर का इलाज संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...