Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

लखनऊ के सबसे बड़े मॉल लुलु अपनी एनिवर्सरी पर दे रहा है ग्राहको को बेमिसाल ऑफर

 


लखनऊ: लखनऊ में अपनी शानदार इंट्री करने के बाद आज लुलु मॉल शॉपिंग, मनोरंजन व्यवसाय हर मामले में लखनऊवासियों की पहली पसंद बन चुका है। 22 लाख वर्ग फ़ीट में फैले लुलु मॉल में एक साल के अंदर दो सौ से ज्यादा स्टोर खुल चुके हैं जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। तीन सौ से भी ज्यादा नामचीन ब्रांड्स मॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। साल भर के अंदर ही लुलु माल ने लैंप लाइटिंग रिले के अंतर्गत 350 से अधिक दिये जलाकर अपना नाम के गिनीज बुक में दर्ज करा लिया।रणबीर कपूर, रफ़्तार, डिवाइन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसी नामी कलाकारों ने मॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जोकि उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से काम नहीं था। धनतेरस के अवसर पर पहली बार लखनऊ में किसी मॉल ने रातभर लखनवाइट्स को खरीदारी का मौका दिया। लखनऊ में सबसे आधुनिक तकनीक का पीवीआर भी लुलु मॉल में ही खुला। शॉप एंड विन प्रतियोगिता में ग्राहकों ने कार, बाइक, वाशिंग मशीन, फ्रिज जैसे अनगिनत उपहार भी जीते। 


लुलु मॉल आने वाले कुछ दिनों में अपनी पहली एनिवर्सरी मनाने वाला है इसी उपलक्ष्य में मॉल ने लखनऊ वासियों को कुछ ख़ास सौगात देने का निर्णय लिया है Lulu On Sale,छः से नौ जुलाई तक साल की  सबसे बड़ी  सेल शुरू होने वाली है जिसमे तीन सौ से अधिक ब्रांडों पर फ्लैट 50 परसेंट ऑफ (T &C), होगा। यह सेल लुलु हाइपरमार्केट के सभी तीन स्टोर्स - लुलु हाइपरमार्केट, लुलु फैशन और लुलु कनेक्ट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स पर होगी। लुलु हाइपरमार्केट, और लुलु कनेक्ट ग्राहकों की शॉपिंग का मजा दोगुना करने के लिए एक हजार से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर फ्लैट 50 पर्सेंट ऑफर की पेशकश करेंगे। जबकि लुलु फैशन 95 से अधिक ब्रांड्स पर फ्लैट 50 पर्सेंट  की पेशकश कर रहा है। इस सेल के दौरान ग्राहकों के लिए शनिवार और रविवार को स्टोर आधी रात तक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक जमकर खरीदारी कर सकें। इसके अलावा पांच जुलाई से छः अगस्त  तक शॉप एंड विन प्रतियोगिता भी शुरू हो जाएगी। जिसमे पांच हजार से ज्यादा की शॉपिंग करने पर विनर को हौंडा हायनस, हौंडा शाइन और कपल को कोच्चि के ग्रैंड हयात में तीन दिन चार रातों स्टे मिलेगा। फंटुरा ने भी एनिवर्सरी के मौके पर अपना डबल धमाका ऑफर पेश कर रहा है जिसमे तीन हज़ार की शॉपिंग दो हज़ार में, पांच हज़ार की तीन हज़ार में और दस हज़ार की पांच हज़ार में करने को मिलेगी। 


11 जुलाई को मॉल को एक साल पूरा हो जाएगा, जिसका श्रेय काफी हद तक मॉल में खुले आउटलेट एवं उनके रिटेलर्स को भी जाता है। इसी वजह से 11 जुलाई को एक रिटेलर्स अवार्ड्स फंक्शन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमे सभी रिटेलर्स को ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से आए परिणाम के स्वरुप सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात मशहूर रॉकनामा बैंड का एक जबरदस्त बैंड परफॉर्मन्स भी देखने को मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...