Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाली चूना वेब सीरीज के कलाकार पहुंचे नवाबों के शहर लखनऊ

 


चूना बहुत कमाल की चीज है, दिखता नहीं है और लग भी जाता है

लखनऊ, : रोमांचक विज़्युअल अनुभव और बेहतरीन कॉमिक पंच के साथ एक हाई स्टेक हाईस्ट ड्रामा सीरीज़, चूना नेटफ्लिक्स पर आने वाली है, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है। जिमी शेरगिल, आशिम गुलाटी, विक्रम कोच्चर, चंदन रॉय, नमित दास, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, मोनिका पंवार और निहारिका लायरा दत्त अभिनीत इस सीरीज़ के कहानीकार और निर्देशक पुष्पेंद्र नाथ मिश्र हैं। फ्लाईंग सॉसर द्वारा निर्मित जबरदस्त हाईस्ट कॉमेडी ड्रामा सीरीज़, चूना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।


जब एक ज्योतिष, अत्यधिक निपुण, रूप बदलने वाला मुखबिर, एक गली का गुंडा, अपने पद से अवनत हुआ एक पुलिस अधिकारी और एक समय का सफल कॉन्ट्रैक्टर, जो अब शराबी बन चुका है और काफी साधन संपन्न पर गूंगा बिश्नु, ये सब अपने एक दुश्मन शुक्ला को नीचे गिराने के लिए डकैती की योजना बनाते हैं, तो अफरा-तफरी के अलावा और क्या कल्पना की जा सकती है। जिस जगह डकैती डालनी है, वह कोई आसान जगह नहीं है। वह शुक्ला का पार्टी कार्यालय है, जहाँ सशस्त्र आदमी, सौ से ज्यादा तंदरुस्त कार्यकर्ता इस जगह की सुरक्षा करते हैं, जहाँ के हर कोने की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से होती है। 600 करोड़ के दाँव की इस असाधारण डकैती को सफल बनाने के लिए बुद्धि के साथ ताकत भी जरूरी है। क्या ये सामान्य लोग इस असाधारण डकैती को सफलतापूर्वक अंजाम देकर शुक्ला को चूना लगा पाएंगे?

कहानी में ज्योतिष तर्क के साथ चूना दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाएगी।

चूना के बारे में शोरनर, डायरेक्टर, एवं लेखक पुष्पेंद्र नाथ मिश्र ने कहा, ‘‘चूना भव्य और अद्वितीय है; इसे ज्योतिष और जुगाड़ जैसे तत्वों की मदद से पूरी तरह से भारतीय बनाया गया है। यह एक्शन ड्रामा, रोमांस, रोमांच और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है। चूना में आम आदमी की शक्ति दिखाई गई है। इसके लिए नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है, क्योंकि वो कंटेंट पर बहुत ज्यादा केंद्रित रहते हैं। वो समझते हैं कि हाईपरलोकल रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक प्रभावशाली कहानी कैसे बनाई जाती है। 100 दिन से ज्यादा शूट और काफी ज्यादा वीएफएक्स की मदद से चूना काफी प्रेम व परिश्रम के साथ बनाया गया है, जिसमें नेटफ्लिक्स ने अपना पूरा सहयोग व समर्थन दिया है। कास्ट के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा है। कलाकारों ने एक दूसरे की भूमिकाओं में मदद की और चूना के परिवेश में खुद को स्थापित करने के लिए अथक परिश्रम किया। चूना देखने लायक शो है, आठ भाग की यह सीरीज़ देखना शुरू करने के बाद लगातार आप इसे देखते चले जाएंगे।’’


इस सीरीज़ के बारे में तान्या बामी, सीरीज़ हेड, नेटफ़्लिक्स इंडिया ने कहा, “अभी तक यह साल बहुत उत्साहजनक रहा है; राणा नायडू, स्कूप, कोहरा, क्लास, ट्रायल बाय फायर जैसी सीरीज़ को नेटफ़्लिक्स मेंम्बर्स बहुत पसंद करते आये हैं, और अब चूना के साथ हम उनके लिए एक बिल्कुल अलग कहानी, शैली, और प्रारूप पेश करने के लिए उत्साहित हैं। चूना एक ख़ास कहानी है। अपने अद्भुत और शानदार कलाकारों एवं प्रतिभाशाली जिमी शेरगिल के साथ चूना कहानी सुनाने की एक बेहतरीन शैली है, जो कुछ यादगार किरदारों पर केंद्रित है। हमारे दर्शकों को एक अच्छा हाइस्ट ड्रामा पसंद है और उन्होंने मनी हाइस्ट जैसे ग्लोबल टाइटल एवं चोर निकल के भागा जैसे लोकल टाइटल को बहुत पसंद किया है। अब लखनऊ में हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि दर्शक हाइस्ट के इस रोमांचक सफ़र को क्या प्रतिक्रिया देते हैं”।


ट्रेलर के लॉन्च पर उत्साहित जिमी शेरगिल ने कहा, ‘‘इस शो से जुड़कर काम करने का अनुभव बहुत अच्छा है। इसका निर्देशन पुष्पेंद्र नाथ मिश्र ने किया है, जो बहुत ही प्रतिभाशाली डायरेक्टर हैं और इसकी कास्ट भी शानदार है। यह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। इस शो की कहानी अत्यधिक उत्साहपूर्ण है, और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने के कारण यह बहुत ही प्रभावशाली शो है। शुक्ला का किरदार बहुत ही चालाक और तेज है। वह काफी अप्रत्याशित है और कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि किसी परिस्थिति में वह क्या प्रतिक्रिया देगा। शुक्ला को चूना लगाना आसान नहीं है, खासकर उनके अपने क्षेत्र में। क्या वो लोग शुक्ला को चूना लगा पाएंगे? इंतजार कीजिए और देखिए!’’

चूना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी!

शोरनर, डायरेक्टर, लेखकः पुष्पेंद्र नाथ मिश्र

निर्माताः फ्लाईंग सॉसर

कास्टः जिमी शेरगिल, आशिम गुलाटी, विक्रम कोच्चर, चंदन रॉय, नमित दास, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, मोनिका पंवार, निहारिका लायरा दत्त।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...