Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

पेप्सिको इंडिया ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर अपने प्रमुख प्रोग्राम “टाइडी ट्रेल्स” का आगरा, उत्तर प्रदेश तक किया विस्तार

 


 आगरा,  पेप्सिको इंडिया ने द सोशल लैब (टीएसएल) के साथ मिलकर प्लास्टिक सर्कुलेरिटी पर शिक्षा और जागरूकता पर केंद्रित एक पहल टाइडी ट्रेल्स का आज उत्तर प्रदेश के आगरा में विस्तार करने की घोषणा की है। आगरा नगर निगम के सहयोग से, यह पहल शहर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए दुकानों के साथ सर्वोत्तम तरीकों का साझा करेगी। 

इस पहल के हिस्से के रूप में, आगरा में स्थानीय दुकानों का दौरा करने के लिए एक समर्पित मोबाइल वैन तैनात की गई है, जो पांच मार्केट एसोसिएशन में 500 से ज्यादा दुकानों से पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट को एकत्र करती है। पायलेट परियोजना के पहले महीने में, रोजाना औसतन 50 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया और रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया। लॉन्च के अवसर पर दुकानदारों को 500 से ज्यादा विशेषरूप से ब्रांडेड डस्टबिन भी वितरित किए गए।   

टाइडी ट्रेल्स आगरा चैप्टर का ई-शुभारंभ श्री अश्विनी कुमार चौबे, माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार ने किया और श्रीमती निर्मला दीक्षित, सदस्य, उत्तर प्रदेश महिला आयोग द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में श्री उमेश गर्ग, स्वतंत्र निदेशक, आईएफसीआई लिमिटेड, श्री सैय्यद अरीब अहमद, आईपीएस, डीएसपी, आगरा पुलिस, श्री पंकज भूषण, पर्यावरण इंजीनियर, आगरा, श्री सुदेश यावद, स्वच्छ भारत अभियान, प्रमुख आगरा, श्री एके श्रीवास्तव, सीएमओ, आगरा, सुश्री गरिमा सिंह, चीफ गवर्नेमेंट अफेयर्स और कम्यूनिकेशंस ऑफिसर, पेप्सिको इंडिया, श्री साहिल अरोरा, सीईओ, द सोशल लैब और श्री आदेश गुप्ता, डायरेक्टर (एडवाइजरी बोर्ड), द सोशल लैब (टीएसएल)  उपस्थिति थे।    




कंपनी के पेप+ (पेप्सिको पॉजिटिव) प्रतिबद्धता के अनुरूप, पेप्सिको इंडिया ने एक ऐसी दुनिया का निर्माण करने में मदद करने के लिए जहां प्लास्टिक कभी कचड़ा न बने, उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। टाइडी ट्रेल्स पहल के तहत, दुकानों से एकत्रित किए गए सभी प्लास्टिक कचरे को छंटाई के लिए कचरा संग्रह करने वालों के पास भेजा जाएगा, और बाद में रिसाइकल्ड किया जाएगा और इसे उपयोगी वस्तुओं जैसे बेंच और कुर्सियों में बदला जाएगा, जिन्हें आगरा के पार्कों और कार्यालयों में वितरित किया जाएगा। लॉन्च के मौके पर पेप्सिको इंडिया ने आगरा में रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी 60 बेंच को भी वितरित किया गया।  

वर्चुअली तरीके से संबोधित करते हुए, अश्विनी कुमार चौबे, राज्य मंत्री भारत सरकार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, ने कहा, “प्लास्टिक प्रदूषण की चुनौती एक सामूहिक प्रयास की मांग करती है, जहां सार्वजनिक और निजी क्षेत्र सामाजिक भलाई के लिए मिलकर काम करते हैं। निजी क्षेत्र के नवाचार और संसाधनों, सरकार की प्रशासनिक क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को मिलाकर, हम एक स्वच्छ, हरित भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक रास्ता बना सकते हैं। मथुरा में अपने सफल लॉन्च के बाद आगरा में टाइडी ट्रेल्स जैसी पहल को शुरू करने के लिए हम पेप्सिको इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।”

श्री सैयद अरीब अहमद, आईपीएस, डीएसपी, आगरा पुलिस, ने कहा, “हम सकारात्मक बदलाव लाने और प्लास्टिक कचरे जैसी महत्वपूर्ण चुनौती से निपटने के लिए द सोशल लैब (टीएसएल) की भागीदारी में पेप्सिको के समर्पण की सराहना करते हैं। सरकार ऐसे सक्रिय इंडस्ट्री लीडर्स और निगमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जो एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देते हैं, जो सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थायी समाधानों को प्रोत्साहन देते हैं।आगरा के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, हम पेप्सिको और टीएसएल टीम से आग्रह करते हैं कि वे भी शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में हमारा समर्थन करें।” 

विस्तार पर बोलते हुए, गरिमा सिंह, चीफ गवर्नेमेंट अफेयर्स और कम्यूनिकेशन ऑफिसर, पेप्सिको इंडिया ने कहा, “पेप्सिको इंडिया में, हम अपने 'विनिंग विथ पेप+' दर्शन से निर्देशित हैं और निरंतर एक ऐसी दुनिया का निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं जहां रिड्यूसिंग, रिसाइक्लिंग और रीइनवेंटिंग के जरिये प्लास्टि को कभी भी कचरा नहीं बनने दिया जाता है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, हमनें 2021 में मथुरा वृंदावन में पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट को स्थायी रूप से मैनेज करने के लिए एक विशेष पहल 'टाइडी ट्रेल्स' की शुरुआत की थी। इसकी सफलता के बाद, हम आगरा नगर निगम के सहयोग से अब आगरा में यह कार्यक्रम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जो लोगों को अपने स्थानीय वातावरण को साफ रखने और 'स्वच्छता' को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है जिससे उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल होती है।” 

इस भागीदारी पर बोलते हुए, साहिल अरोरा, सीईओ, द सोशल लैब (टीएसएल) ने कहा, “इस नेक पहल के लिए पेप्सिको इंडिया और आगरा नगर निगम के साथ भागीदारी करने पर हमें गर्व है। टीएसएल पर्यावरण संरक्षण और टाइडी ट्रेल्स जैसी सर्कुलर इकोनॉमी पहलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज की दुनिया में, प्लास्टिक सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक के रूप में उभरी है, लेकिन अगर इसे री-यूज और रीसाइकल्ड किया जाए, तो प्लास्टिक को तमाम तरीकों से उपयोगी बनाया जा सकता है, जिनके बारे में समाज को अभी तक पता नहीं है। टाइडी ट्रेल्स के माध्यम से, हमारा उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के रीसाइक्लिंग और रीयूज को बढ़ावा देने के सामूहिक प्रयास में समाज, व्यवसायों और नीति निर्माताओं को एकजुट करना है।” 

टाइडी ट्रेल्स पहल की शुरुआत सितंबर 2021 में मथुरा-वृंदावन में की गई थी, जिसका उद्देश्य शहर के स्थानीय नागरिकों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित करना और सशक्त बनाना एवं समुदायों के सभी सदस्यों को प्रेरित करने के लिए एक उदाहरण स्थापित करना था। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, पूरे शहर में 800 प्रतिष्ठानों से 25,000 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया गया और इसमें 70 नगर निगम वार्ड शामिल थे। विभिन्न जागरूकता अभियानों, कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से, यह पहल जिम्मेदारी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में व्यवहार परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सफलतापूर्वक 6.2 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...