Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान के युवाओं को उपेक्षित रखा, जनता बदलाव चाहती है: श्री आकाश आनंद, बसपा


बा
नसूर , बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा सोमवार को सुबह 10 बजे अलवर से शुरू होकर से शुरू होकर तिजारा, आलिमपुर सांचोर होते हुए बानसूर पहुँची। हज़ारों की भीड़ में मौजूद समर्थकों ने आकाश आनंद का स्वागत किया। किशनगढ़ बास में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। मुंडावर में श्री आकाश आनंद ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पैदल मार्च किया। 


जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, "स्कूलों में जहाँ बच्चों के साथ भेदभाव न हो, ऐसा है बाबा साहेब के सपनों का भारत। जहाँ माँ-बहनों के साथ अत्याचार न हो, जहाँ हर धर्म-जाति को बराबरी का अधिकार मिले, ऐसा है बाबा साहेब के सपनों का भारत। बीएसपी के साथ जुड़कर एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जाएगा।" 


श्री आकाश आनंद ने कहा, " राजस्थान की कांग्रेस सरकार, बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज विरोधी है। कांग्रेस की  सरकार ने वादा किया था 3300 रुपये बेरोजगार युवाओं को देने का, सस्ते गैस और सिलिंडर देने का, लाखों युवाओं को रोजगार देने का, महिलाओं को मुफ्त शिक्षा देने का परन्तु कांग्रेस सरकार ये कुछ ना दे पाई, और सिर्फ दे पाई तो दुख और दर्द। उन्होंने कहा, " पिछले 5 सालों में 1 लाख से ज़्यादा महिलाओं पर अत्याचार के केस दर्ज हुए हैं, जो सरकार हमारी बहन बेटियों को सुरक्षा ना दे पाए, उस सरकार के मुख्यमंत्री को गद्दी पर बैठने का हक नहीं है। राजस्थान और वो प्रदेश जहाँ मनुवादी सोच रखने वाली सरकारें चल रही हैं, वहाँ बहुजन समाज का शोषण हो रहा है।"


संकल्प यात्रा में शामिल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जोशीले अंदाज में स्वागत-सम्मान किया। आकाश आनंद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला- पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री आनंद ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया है। अब समय आ गया है कि राजस्थान की जनता इस निरंकुश सरकार को आगामी चुनाव में सबक सिखाये।" 


बसपा नेता श्री अशोक सिद्धार्थ ने कहा, " बहुजन समाज पार्टी केवल एक पार्टी नही, बल्कि महापुरुषों का एक पवित्र आंदोलन है जो इस देश में सदियों से सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक और वंचित समाज में जागरूकता पैदा करके इस देश का हुक्मरान बनाना चाहता है।" श्री अशोक सिद्धार्थ ने कहा, " 108 बरस के लंबे अर्से बाद जब हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान मिला जब बाबासाहेब ने हम सबको बराबर का हक देने का काम किया। लेकिन आज़ादी के 75 वर्षों से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी देश में संवैधानिक सहूलियतो के बाद भी देश की सबसे पुरानी कहे जाने वाली पार्टी, कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज़्यादा धोखा बहुजन समाज और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के साथ किया है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने कागजों में नीतियां बनाने का काम किया, ज़मीनी हकीकत बनाने का काम नहीं किया। आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी केंद्र सरकार में 15% SC समाज के लोगों को, 7.5% ST समाज के लोगों को 27% पिछड़े समाज के लोगों को रिज़र्वेशन देने का राजस्थान में नहीं हुआ है।"

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई. यात्रा प्रदेश के करीब 150 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम के साथ हुए भेदभाव और अत्याचार के ख़िलाफ़ बसपा के वरिष्ठ नेता जनता के बीच पहुँचे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...