Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा हुआ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समरोह

 


अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह बड़ी धूम धाम से रवीन्द्रालय, लखनऊ में आयोजित किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष 362 बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें विभिन्न वर्गो के 15 सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चे भी सम्मलित है। संरक्षक श्री वी. एन. मिश्रा (रिटायर्ड डी.जी.पी.), कर्नल दयाशंकर दुबे एवं श्री गंगाचरण पाण्डेय द्वारा कु० अदिति मिश्रा एवं यश त्रिवेदी को संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन करुणा शंकर शुक्ल स्मृति में कप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. पी. अवस्थी जी ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री देवेन्द्र शुक्ल जी ने अतिथियों का स्वागत किया। 



कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय त्रिपाठी जी ने कहा कि संस्था इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती है। प्रदेश महासचिव श्री एम. पी. दीक्षित जी ने स्वागत भाषण किया। इस अवसर पर उरई से आये हुए श्री प्रभात त्रिवेदी, सनातन हिन्दू एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकिया, श्रीमती सरिता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया और संगठन की सदस्यता ली । इस अवसर पर श्री कोमल द्विवेदी, श्री गोविन्द मिश्र, श्री विजय त्रिपाठी, श्री दयाशंकर पाण्डेय, श्री राम कुमार चौबे, श्री राम कृष्ण त्रिपाठी, श्री शिव कुमार शुक्ल, श्री शैलेन्द्र शुक्ल, श्री चन्द्र प्रकाश मिश्रा, श्री पी. के. मिश्रा, डा० शशि मिश्रा, श्री मानवेन्द्र पाण्डेय, श्री आर. के. शर्मा, श्री रमा शंकर वाजपेयी जी, श्री कौशिक बनर्जी, श्री गिरिजा शंकर त्रिपाठी, श्री वी. के. मिश्रा एवं श्री विकास कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, राज्य सभा सांसद व मुख्य सचेतक डा. अशोक वाजपेयी, सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेश चन्द्र तिवारी का स्वागत श्री कमल किशोर मिश्रा, श्री जे. पी. वाजपेयी, श्री अंजनी कुमार दीक्षित, श्रीमती अमिता त्रिपाठी, श्री धारानाथ मिश्रा, श्री राजीव शुक्ला, श्री शिव शंकर मिश्रा, श्री अवधेश अवस्थी, श्रीमती माधुरी मिश्रा, श्री अर्जुन द्विवेदी, श्री एम. पी. दीक्षित, श्री कमलेश वाजपेयी, श्रीमती प्रभा मिश्रा, श्रीमती शैलजा त्रिपाठी, श्री योगेन्द्र मिश्रा आदि ने सम्मानित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...