Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

बी.के.सर्राफ ने देवी 3.0 के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


साल 2021 में बी. के.सर्राफ ने "देवी" नाम से एक नयी पहल की शुरुआत की थी  उन्की दिव्य सोच है कि हमारे जीवन में देवी मात्र स्त्री का एक रूप नहीं अपितु एक सन्देश और परंपरा है। जब भी हम देवों का आह्वान करते है तो हमें महिलाओं के गुणों जैसे साहस और विनम्रता, निर्भीकता और दयालुता, ज्ञान और ममता का अनुभव होता है। उसी प्रकार से बी. के. सर्राफ प्रत्येक वर्ष शरद नवरात्रि में उन सभी महिलाओं का सम्मान करता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विषम परिस्तिथियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। 



"देवी" मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह एक परंपरा है जिसका आह्वान वर्ष 2021 में विश्वविख्यात पदद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी के द्वारा किया गया। जिस प्रकार मालिनी अवस्थी ने भोजपुरी संगीत में अपने योगदान और प्रसिद्ध बहुभाषी लोक गीतों के माध्यम से संपूर्ण विश्व में अपना लोहा मनवाया है उसी प्रकार से देवी के प्रथम संस्करण में माँ दुर्गा के 9 विभिन्न रूपों को प्रदर्शित कर महिलाओं के वर्चस्व को भी स्थापित किया।


इसी श्रंखला में वर्ष 2022 में बी. के. सर्राफ ने "देवी" की परंपरा का पुनः आह्वान किया और अपने शहर की उन विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे के बल पर अपनी स्वयं की एक पहचान बनाई और दूसरों के जीवन को भी प्रभावित किया और समाज का मार्गदर्शन किया। सभी के स्नेह से "देवी 2.0" एक सफल प्रयास रहा और जिसने देवी की परंपरा को आगे आनेवाले सालो के लिए हमे प्रेरित किया।



वर्ष 2023 में हमने पुन: 9 अलग-अलग वर्गों में "देवी 3.0" का आह्वान किया और इस बार प्रत्येक देवी का चयन हमने सार्वजानिक एवं सामान्य नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से किया। "देवी 3.0" में हमे करीब 250 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जिसे हमारे जूरी सदस्यों ने निष्पक्ष एवं सघन मूल्यांकन प्रक्रिया के पश्चात् 9 महिलाओं का चयन किया जिनको हमने देवी का प्रतीक मानकर उनको सम्मानित किया। इस वर्ष हमें हमारी 9 नयी देवियां मिली है जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अपने सम्बंधित कार्यक्षेत्रों में स्वयं और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 9 देवियों के चयन के साथ साथ हमें 2 छोटी बच्चियों की प्रविष्टियां भी प्राप्त हुई जिन्हें हमने " नन्ही देवी" के शीर्षक से सम्मानित किया। हमारी सभी देवियां अपने अपने कार्यक्षेत्रों का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व भी करती हैं।

वर्ष 2023 की पुरस्कृत देवियों के नाम इस प्रकार है। विशाखा शुक्ला (सामाजिक कार्य और पशु कल्याण),  अनुभूति जैन (उद्यमिता), डॉक्टर अंजु गोयल (स्वास्थ्य और चिकित्सा), सबा जाफ़री (सोशल मीडिया), सुहानी गुरनानी (फैशन और डिज़ाइन), पूनम एवं  इशिता रंजन चौधरी (मेकअप और कला), पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉक्टर वीणा टंडन (शिक्षा और अकादमी), तुलिका बैनर्जी (मनोरंजन). डॉक्टर अनीता सिंह (कला और रचना) हमारी नन्ही देवियों में पहली कुमारी बानी चावला हैं, जो 15 वर्षीय एक दृष्टि बाधित बच्ची है जो गायन, एंकर और एक आरजे के रूप में अत्यधिक उत्कृष्ट हैं, और दूसरी कुमारी गिन्नी सहगल है, जो केवल 15 वर्षीय आयु में एक अतभुत भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं ।

हम प्रत्येक वर्ष देवी रूपी महिलाओं के आह्वान के लिए प्रतिबद्ध है और इस परंपरा का उत्सव हम प्रत्येक वर्ष और हर्ष उल्लास के साथ मनाएंगे। हमारा लक्ष्य है महिलाओं के अद्वितीय, प्रेरणादायक यात्राओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रकाशित करना और इसी श्रंखला में 2023 की तरह हम प्रत्येक नवरात्रि में चयनित देवियों का अनावरण कर उनके माध्यम से समाज में नारी के महत्व को अंकित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...