Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के 40वें प्रांतीय द्विवार्षिक लखनऊ महा अधिवेशन में भारी तदाद में जुटे कर्मचारी





मथुरा के गोपाल प्रसाद अध्यक्ष व लखनऊ के देवेन्द्र यादव बने महामंत्री   

लखनऊ,उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 40वें  द्विवार्षिक  लखनऊ महाधिवेशन मे प्रदेश भर से जुटे कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से  अपनी नयी कार्यकारिणी  का गठन लखनऊ स्थित रेलवे सामुदायिक केन्द्र में    किया।

 अधिवेशन में मुख्य अतिथि डा० लालजी प्रसाद निर्मल विधान परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष  उत्तर प्रदेश सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियॊं  को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।


 डा० निर्मल ने अपने सम्बोधन में  कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहने व संघर्ष करने की नसीहत दी। अधिवेशन को मजदूर नेता प्रेम नाथ राय  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष तेज़ करने की ज़रुरत हॆ।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  कमलेश मिश्रा  ने कहा कि आगामी 3 नवम्बर को पुरानी पेंशन ,आउटसोर्स को नियमित करने ,फ्रीज डी ए को बहाल कराने के लिए दिल्ली मे होने वाली महारॆली में शामिल होने का आह्वान किया । नयी प्रांत कार्यकारिणी में मुख्य रुप से अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिपेश  कुमार सिंह, उपाध्यक्ष  प्रतीक गुप्ता, देवेन्द्र कुमार यादव महामंत्री, आशीष खरे वित्त मंत्री, रवि कुमार श्रीवास्तव  प्रांतीय सम्प्रेक्षक, हुकुम सिंह बघेल, संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। साथ साथ ही साथ क्षेत्रीय मण्डल  कमेटियों के निर्वाचन में  लखनऊ क्षेत्र से अध्यक्ष अशोक कुमार यादव महामंत्री अफ़ीफ़ सिद्दीकी को निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन में बृजेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, राजीव कुमार शर्मा , किशोर उपाध्याय, संजय मिश्रा, अवनीश कुमार पाण्डे, संतोष,कुमार, अंकुर कंसल, अजय गुप्ता , संजीव कुमार सक्सेना ,निर्राज सिंह, इशरत अली खां, सुजीत कुमार, विकास कुमार सिंह , यदुवीर सिंह यादव, राम सजीवन वर्मा, प्रवीण कुमार  मण्डल अध्यक्ष महामंत्री निर्वाचित हुए हॆं।

निर्वाचन कार्यवाही चुनाव अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह संरक्षक उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष कृषि विभाग निदेशालय मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उ0प्र0, कनोजिया विनोद बुद्धिराम प्रांतीय अध्यक्ष भण्डार कर्मचारी संघ सिचांई विभाग उ0प्र0 द्वारा करायी गयी। 

उत्तर प्रदेश  मिनिस्टीरियल फेडरेशन   के अध्यक्ष दिवाकर सिंह व महामंत्री पुनीत त्रिपाठी,  उपाध्यक्ष हेमंत सिंह खाड़का, महिला प्रदेश महामंत्री निधि,  विजय लोधी, विनोद चॊधरी, पुष्पा चॊधरी,आशीष खरे, सुनीत पटेल, सुनील मिश्रा, फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष दिवाकर सिंह, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष संदीप पाण्डे, अफ़ज़ल फ़ारूकी,  लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के महामंत्री रामभजन मॊर्या,लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता कार्यालय  के अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव महामंत्री ओम प्रकाश , चालक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार महामंत्री सुभाष मिश्रा ,पीडब्लूडी सर्किल एसोसिएशन के  अध्यक्ष सुशील यादव महामंत्री जे पी तिवारी,सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ  अध्यक्ष लल्लन प्रसाद , महिला प्रांत महा निधि, वीरेन्द्र कुमार,पूर्णिमा सिंहा  उपाध्यक्ष सहकारिता विभाग, गॊरव सिंह, सत्य प्रकाश, सुनीत पटेल, विनोद चॊधरी, रंजीत कुमार,  राम केवल ,विजय कुमार, शॆलेन्द्र यादव,सूरज यादव, विजयी लोधी,गॊरव सिंह, एनके सिंह, योगेश कश्यप, विनय  शर्मा, शॆलेश कुमार यादव,राजकुमार, धीरज सिंह, अजय यादव ,  सहित बड़ी तदाद में कर्मचारी अधिवेशन में शामिल हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांत  अध्यक्ष कमल अग्रवाल व संचालन मिनिस्टीरियल फेडरेशन के पुनीत त्रिपाठी ने किया।



Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...