लखनऊ,2024 के लोकसभा चुनाव में अभी 7 महीने का वक्त बाकी है। मगर, भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। भाजपा अब नए एक्सपेरिमेंट पर काम कर रही है। अब वह पिछड़ों, दलितों, साथ 5 लाख किन्नरों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में जोर-शोर से जुट गई है। इस फैसले पर लखनऊ से गुड्डन किन्नर ने कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। बीजेपी सरकार ने पहले किन्नर कल्याण बोर्ड बनाया और अब मंत्रिमंडल में किन्नरो को शामिल करना यह बहुत ही सम्मान की बात है इससे हमारे किन्नर समाज और भी आगे बढ़कर आएगा और जो भी जरूरत आज हमारे किन्नर समाज को है उसे पूरा करने में सहायक होगा । गुड्डन किन्नर ने इसके साथ आए दिन हो रहे किन्नरो पर हमले को लेकर भी बातचीत की उन्होंने कहा कि किन्नर का कोई दुश्मन नहीं हो सकता परंतु कभी-कभी अपने क्षेत्र पर अधिकार के लिए कई बार किन्नर को ही एक दूसरे का दुश्मन होता हुआ देखा गया है इसलिए वह चाहती है कि जो भी आपसी मामले हैं उन्हें बैठकर सुलझाना चाहिए और अगर कोई बाहर का इसमें शामिल है तो उसे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वह इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा भी करती हैं।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

Comments
Post a Comment