बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
डी0ए0वी0 पी0जी0 कालेज, लखनऊ की प्रबन्ध समिति के निर्वाचन के क्रम में कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा नामित पर्यवेक्षक डा0 दुर्गेश श्रीवास्तव, प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण में तथा निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह, अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के संचालन में हुये निर्वाचन को अपने पत्रांक संख्या MF-26883/सम्बद्धता अनु0/2023 दिनाॅक 28.11.2023 द्वारा अनुमोदित किया गया है।
प्रबन्धसमिति के अध्यक्ष डा0 सत्यकाम आर्य, उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह, प्रबंधक श्री मनमोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश मौर्या तथा 07 सदस्य निर्वाचित किये गये व 05 सदस्य पदेन नामित हुये।

Comments
Post a Comment