Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

वीरांगना उदा देवी पासी की शहादत दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई दीपयात्रा

 



शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर वीरांगना ऊदा देवी पासी को मंत्री कौशल किशोर ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दी श्रद्धांजलि और वीरांगना उदा देवी की वीरगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की


लखनऊ। 1857 ई के गदर की नायिका वीरांगना उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज भाजपा सांसद एवं केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी की अगुवाई में वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि देने के लिए हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से सिकंदरबाग चौराहे पर स्थित वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा तक हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पारख महासंघ के हजारों कार्यकर्ता और भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

आपको बता दें कि 1857 ई की क्रांति के दौरान लखनऊ की शासक बेगम हजरत महल की सेना में महिला ब्रिगेड की सेनापति वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। अंत में वे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुईं। इसी क्रम में 16 नवंबर को उनका शहादत दिवस मनाया जाता है। शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने जीपीओ स्थित गांधी जी की प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का समापन सिकंदरबाग चौराहे पर स्थित वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर मोमबत्तियां लगाकर हुआ जहां वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक मलिहाबाद जय देवी कौशल व विधायक अमरेश रावत द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जिस तरह से हिंदुस्तानियों ने अंग्रेजों को भारत से भगाया था उसी तरह से भारत से नशे को भी भगाना है और युवा पीढ़ी को नशे के आगोश में जाने से बचाना है उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब हिंदुस्तान से नशा खत्म हो चुका होगा इसलिए हमें नशे को हिंदुस्तान से समाप्त करना है। आपको बताते चलें कि मंत्री कौशल किशोर ने नशे के विरुद्ध देशव्यापी आंदोलन चला रखा है जिसमें अब तक देश भर से करोड़ों लोगों ने जीवन में नशा न करने का संकल्प लिया है और यह संकल्प निरंतर स्कूलों में संघ कई संगठनों में चलाया जा रहा है जिसमें देशभर से करोड़ों लोग नशे के विरुद्ध आंदोलन में जोड़ रहे हैं और अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। कौशल किशोर ने आगे कहा कि सभी महिलाओ को वीरांगना उदा देवी पासी से सीख लेने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि वीरांगना उदा देवी पासी जी की वीरगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल कराए जाने के लिए वह प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से बात करेंगे और वीरांगना उदा देवी जी की वीरगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल कराएंगे जिससे सभी को महान वीरांगना उदा देवी जी की वीरगाथा के बारे में पता चले।



 उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रही है और इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वीर राज्य मंत्री कौशल किशोर ने यह भी बताया कि आगामी 31 दिसंबर को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में नारी सशक्तिकरण हाफ मैराथन का भी आयोजन लखनऊ में दुबग्गा चौराहा से किया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमें लाखों की संख्या में महिला एकत्र होकर इसका समर्थन करेंगी। 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के साथ मुख्य रूप से मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत, मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, प्रधान मीडिया प्रभारी केके रघुवंशी, सुबोध रावत, लोधी महासभा के अध्यक्ष गुड्डू लोधी, पारख महासंघ के प्रदेश अध्‍यक्ष तेजीराम रावत, जितेंद्र कुमार, मुनेंद्र कुमार वर्मा, राष्ट्रीय पासी महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रज्जन लाल रावत, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, माल ब्लाक प्रमुख के पति रामकुमार राही, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलावर खान, वीरेंद्र ज्वेलर्स , ज्ञानी, पुष्पेंद्र सिंह वर्मा ,माता प्रसाद पेंटर, मोहम्मद रिजवान, अनीता रावत, संजय रावत, श्यामलाल तूफानी, राजकुमार रावत, मेवालाल पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुमार रामविलास रावत, श्याम लाल तूफानी, गोपाल , राजेंद्र लहरी, अभिषेक रावत, सतीश रावत, विजय पाल सिंह आदि के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...