Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023

 

लखनऊ । अखिल भारतीय पाल महासभा शाखा लखनऊ के तत्वावधान में 26वों देवी अहिल्याबाई होल्कर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन चौधरी चरण सिंह सभागर (सहकारिता भवन) बापू भवन के सामने हजरतगंज लखनऊ में किया गया। इस समारोह में अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश कुमारी पाल मुख्य अतिथि थे। लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मुख्य अतिथि राजेश कुमारी पाल, विजय पाल एडवोकेट, इन्द्रमोहन पाल, सुनील पाल, भोला प्रसाद पाल, वीरेन्द्र पाल, जगजीवन पाल, आर०सी० पाल, रामनरेश पाल, सुरेन्द्र पाल, नारेन्द्र पाल और सुरेश पाल फतेहपुर आदि ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके समारोह का शुभ आरम्भ किया। आज के समारोह की अध्यक्षता माननीय आर०डी० पाल (पूर्व लोकपाल विद्युत) जी ने की। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम को दूरदराज के क्षेत्रों में चलाये जाने की बहुत ही अधिक आवश्यकता है। जनजागरण द्वारा ही समाज का विकास संभव है तथा अखिल भारतीय पाल महासभा का संगठन सबसे सर्वपरि है। विशिष्ट अतिथि माननीय सोवरन पाल (झांसी) माननीय जगदीश पाल आदि आयोजकों में लखनऊ से लक्ष्मीपाल, अनीता पाल, मंजू, पाल, सुरेन्द्र कुमारी पाल, इंजीनियर हरेन्द्रपाल, इन्दमोहन पाल, रामाधार पाल, ओमप्रकाश पाल, डॉ० के०एम० पाल (बाराबंकी), रमेश पाल, विजय कुमार पाल, जगदीश सिंह पाल, सुरेन्द्र पाल, बालक रामपाल, शत्रुघ्न पाल, प्रमोद पाल व लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय पाल एडो० आदि उपस्थित थे। लखनऊ से मा० आर०डी० पाल, मा० अनिल पाल आदि ने सहभागिता की तथा अपने विचार प्रकट किये। वक्ताओं ने राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू एवं अध् f घुमंतू जनजाति आयोग, (रोहिणी आयोग) की रिपोर्ट केन्द्र सरकार से तुरन्त लागू करने की मांग व वहीं पर वक्ताओं ने पिछड़े समाज को पिछड़े व अति पिछड़ा वर्ग में वर्गीकृत कर प्रदेश सरकार से अलग आरक्षण की व्यवस्था और प्रदेश सरकार से देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक लाख से बढ़कर 5 लाख की पुरस्कार राशि को भी तुरन्त चालू करने की मांग की गयी और यह भी अपील की गयी कि धनगर समाज द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलनों में बढ़ चढ़कर समाज हिस्सा ले।


इस अवसर पर सन 1911 में जन्मे अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा कक्षा 1 से 9 हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं प्रोफेशनल कोर्सेस के छात्र छात्राओं में मास्टर बिहान राजपाल, अभिराज, आन्या, व्योम, अभिमन्यु, वाणी, सुधाकर, विदुषी, समृद्धि, अंकिता अर्थव, वैष्णवी, शुभ, सविता, प्रतीक गरिमा, रजक, विशाखा, आकांक्षा, प्रियंका एवं कशिश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाल बघेल समाज के मेधावी कुल 21 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में अहिल्याबाई होल्कर स्तुति व सरस्वती वंदना श्री महेश पाल, प्रबन्धक अहिल्याबाई होल्कर कालेज, गोमतीनगर लखनऊ के बच्चों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें मुन्हे बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वादिष्ट भोजन व चाय की भी व्यवस्था की गयी। समारोह में बाहरी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह, नोटपैड, गुलदस्ते, बुके व शाल इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। समारोह समापन के अवसर पर इन्द्रमोहन पाल, एड० विजयपाल, अध्यक्ष आ०भा०पाल महासभा शाखा लखनऊ ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन ई० हरेन्द्रपाल व ओमप्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...