ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
गुड़िया फाउंडेशन न्यास पिछले 5 सालों से महिलाओं और असहाय गरीब बच्चों के लिए कई कार्य कर रहा है। महिलाओं के रोजगार के लिए सिलाई मशीन, सैनिटरी पैड्स का वितरण, गरीब बच्चियों की शादी में उनके मदद आदि कई कार्यों द्वारा गुड़िया फाउंडेशन न्यास की अध्यक्षता रेशमा निगम द्वारा महिलाओं को आगे लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गुड़िया फाउंडेशन न्यास द्वारा पेपर मिल कॉलोनी भीखामऊ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी और खाने के समान का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय के लगभग 70 बच्चों में सामान का वितरण किया गया। इस मौके पर गुड़िया फाउंडेशन की अध्यक्षता रेशमा निगम ने बताया कि यह बच्चे हमारे आने वाले भविष्य है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई लिखाई बेहद ही आवश्यक है। हमारी तरफ से यह एक छोटा सा प्रयास है कि हम बच्चों की थोड़ी सी मदद कर सके और और हमारी फाउंडेशन के द्वारा यह कार्य जारी रहेगा। बच्चे भी समान पाकर बेहद उत्साहित दिखे ।
इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय से सीमा सिंह ने बताया कि जब भी कोई संस्था हमारे बच्चों के लिए इस तरह का प्रयास करती है तो हमें बहुत ही अच्छा लगता है। क्योंकि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे ज्यादा अभाव में रहते हैं और जब उन्हें इस प्रकार की छोटी सी उम्मीद कोई देता है तो उनमें पढ़ने का उत्साह और ज्यादा देखने को मिलता है।
इस कार्य के लिए उन्होंने गुड़िया फाउंडेशन न्यास और उनकी अध्यक्ष रेशमा निगम का आभार व्यक्त किया इस मौके पर गुड़िया फाउंडेशन न्यास की पूरी टीम में शिखा सिंह , पूजा मुखर्जी अल्पना सक्सेना, सीमा श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment