बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ ,अंबेडकर पार्क गोमती नगर में गोल्ड वेलफेयर एम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा लखनऊ के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह गोंदवशी, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के साथ जिला कार्यकारिणी के संरक्षक जितेन्द्र कुमार गोंड, वित्तीय सचिव सुजीत कुमार गोंड, जिला महासचिव दिनेश चंद्र गोंड, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर गंद, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शाह, संगठन सचिव आनंद कुमार गोंड, प्रदेश लिखा सचिव अजय कुमार गोंड, जिला ऑडिटर शैलेश कुमार गोंड एवं गोंड समाज के स्वजातीय बंधु द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह किया गया



Comments
Post a Comment