Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

पिरामल फाइनेंस ने उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार और सन नेक्स्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'परख' लॉन्च किया

 


लखनऊ,  पिरामल फाइनेंस की पेशकश ‘परख’ वित्तीय चुनौतियों से जूझने वाले ग्राहकों के वास्तविक जीवन की सच्ची और प्रमाणिक कहानियां प्रस्तुत करता है, जो वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और संपूर्ण भारत में छोटे व्यवसायों और लोगों को सशक्त बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल वित्तीय जागरूकता को और भी ज्यादा सुलभ बनाने के पिरामल फाइनेंस के मिशन को पुष्ट बनाती है। पिरामल फाइनेंस का लक्ष्य ‘परख’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर इसे उत्तर प्रदेश और उसके बाहर भी व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है, जिससे दर्शकों को ज्यादा लचीलापन और सुविधा मिल सके।


'हम कागज से ज्यादा नीयत देखते हैं" की अवधारणा पर आधारित, ‘परख’ उन व्यक्तियों की प्रेरक वित्तीय यात्राओं पर प्रकाश डालता है जिन्होंने उचित मार्गदर्शन से अपने जीवन को बदलकर नया रूप दिया है। पिरामल फाइनेंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च से उम्मीद है कि अब वह और भी व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचेगा, खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां कंपनी ने मजबूत संबंध बनाए हैं।


नीलेश मिश्रा के साथ एक प्रेरणास्पद और दिल को छू लेने वाली बातचीत में श्री और श्रीमती शिखा सोनी ने बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनकी कहानी दृढ़ता और साहस की एक मिसाल है, जो यह दिखाती है कि दृढ़ संकल्प की शक्ति किस तरह जीवन की सबसे कठिन  परीक्षाओं को भी सफलता के मील के पत्थर में बदल सकती है। इसी तरह, एक अन्य मार्मिक बातचीत में माया धर ने घर के मालिक बनने तक की अपनी यात्रा बताई, जहां धैर्य और कड़ी मेहनत उनके सपने की आधारशीला बनी। ये कहानियां मिलकर दृढ़ता और आकांक्षा की मूल और सच्ची भावना को साबित करती हैं, जिसे ‘परख’ जश्न के रूप में मनाता है।


परख यूट्यूब (YouTube), जियो हॉट स्टार (Jio Hotstar) और सन नेक्स्ट (Sun NXT) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव हैं, जहां वे व्यापक रूप में दर्शकों से जुड़ रहे हैं और वित्तीय समावेशन के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। 


पिरामल फाइनेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनीत मदान ने कहा - ‘परख के साथ हम कागजी कार्रवाई के आगे जाकर अपने ग्राहकों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को सही मायने में समझने की दिशा में बढ़ते हैं। माया धर और सोनी जी की तरह ये कहानियां केवल वित्तीय लेन-देन से ही संबंधित नहीं है बल्कि दृढ़ता, आशा और अपने सपनों को साकार करने के दृढ़ संकल्प के बारे में हैं। परख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाकर, हम इन सच्ची यात्राओं को उत्तर प्रदेश और इससे भी ज्यादा व्यापक दर्शकों तक पहुंचाते हैं। हमारा फिजिटल (phygital - भौतिक और डिजिटल का संयुक्त रूप) दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि प्रेरक कहानियों के माध्यम से ग्राहक हमसे जुड़कर तेज, विश्वसनीय और सहानुभूतिपूर्ण सेवा का अनुभव करें। हमारा हर ऋण केवल एक ऋण नहीं, बल्कि उससे कहीं अधिक है। यह समूहों को सशक्त बनाने और पूरे भारत में समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की एक मिश्रित प्रतिबद्धता है।’


पिरामल फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अरविंद अय्यर ने बताया कि - ‘परख सिर्फ़ एक सीरीज़ नहीं है ; बल्कि यह कागजी कार्रवाई से परे जाकर अपने ग्राहकों को समझने की हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उनके सच्चे, मजबूत इरादों और आकांक्षाओं को पहचानने और संख्याओं के पीछे छिपी मानवता को देखने से संबंधित है। ये सच्ची कहानियां उन लोगों को उजागर करती हैं, जो विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं और अपने सपनों को हकीकत में बदल करते हैं।’ 


आगे उन्होंने कहा कि - ‘यूट्यूब, जियो हॉट स्टार और सन नेक्स्ट पर परख के लॉन्च के साथ अब हम इन प्रेरक कहानियों को और भी ज्यादा दर्शकों के साथ साझा कर सकते हैं, खासकर उत्तर प्रदेश जैसे टियर 2 और टियर 3 बाजारों में, जहां दर्शकों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। परख यह दिखाकर ऋण देने की नई परिभाषा को आकार देता है कि यह सिर्फ लेन-देन के बारे में नहीं है, बल्कि लोगों को एक बेहतर बदलाव लाने के लिए सशक्त बनाने से संबंधित है।’


 Link: Hausle ki Parakh! | Piramal Finance | Hindi , Watch Parakh S1 Episode 1 on JioHotstar & Watch Parakh S1 Episode 4 on JioHotstar


पिरामल फाइनेंस ने इस क्षेत्र में 3 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान की है। उत्तर प्रदेश के 39 शहरों में कंपनी की 45 शाखाएं हैं, जो इसके शीर्ष पांच प्रमुख बाजारों में से एक है और इसके रिटेल एयूएम (AUM) में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
पिरामल फाइनेंस 13,000 पिन कोड क्षेत्र में 517 से ज्यादा शाखाओं के विशाल नेटवर्क के साथ महानगरों से सटे इलाकों और टियर 2 व टियर 3 शहरों में 42 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है, जो इसके 80 प्रतिशत कारोबार में योगदान करते हैं।

 

डिजिटल नवाचार से समृद्ध यह नेटवर्क, वंचित समुदायों की वित्तीय पहुंच में आने वाली कमियों को दूर करने के इसके मिशन को मजबूती प्रदान करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...