Skip to main content

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

राधा माधव रसामृत कथा के दूसरा दिन मंत्री असीम अरुण हुए शामिल



दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 30 वर्षाें से निरन्तर कर रहा है।



*दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 5 से 8 मार्च 2026 तक पूज्या साधना श्री जी के मुख से "श्री राधा माधव रसामृत कथा(5 से 7 मार्च) एवं नीतीश भारद्वाज जी द्वारा महानाट्य चक्रव्यूह (8 मार्च)‘’ का आयोजन दयालबाग, लखनऊ, उ0प्र0 के में किया जा रहा है।*



 कथा के द्वितीय दिवस पर  मुख्य अतिथि असीम अरुण , मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गौतम जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चतुर्वेदी जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह दयाल जी, आयोजन के संयोजक श्री अमरजीत मिश्रा, सेवा मिशन के सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह जी, कथा संयोजक श्री मानवेन्द्र सिंह पटेल जी, नाट्य संयोजक श्री अभिषेक सिंह आशु जी, रामानंद कटियार जी, शिवम शुक्ला जी, गिरीश चंद्र सिन्हा जी, डॉ जयवीर सिंह जी, घनश्याम चतुर्वेदी जी, वीरेंद्र जी, दिनेश सिंह, अभय कुमार पाल जी, उदयभान, विनीता जी, एकता जी, माधुरी जी , ओमकार पांडेय, रणविजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, एल पी पांडेय, संदीप मिश्रा,चंद्रसेन सिंह,जितेंद्र सिंह,आशुतोष शुक्ला अंकुर,कीर्ति सागर,आशीष यादव, मानस मनीष,उमेश चंदेल, सहित महानगर के सैकड़ों गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



 माननीय मंत्री जी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा चलाये जा रहे सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि अगर आपको वास्तव में सेवा देखनी हो तो एक बार हरिद्वार जाकर सेवा मिशन में देखिए।

Comments

Popular posts from this blog