राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
• मदर्स डे पर क्रिएटिव वर्कशॉप्स, पारिवारिक गतिविधियां और 60% तक के ऑफर्स रहे आकर्षण का केंद्र
• रंगों, आर्ट और खरीदारी से भरा तीन दिवसीय खास उत्सव 10 मई को हुआ संपन्न
लखनऊ, 11 मई, 2026: फीनिक्स पलासियो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मदर्स डे उत्सव का सफल समापन हुआ। 8 मई से 10 मई तक चले इस विशेष आयोजन में परिवारों को आर्ट, क्रिएटिविटी, फैमिली एंटरटेनमेंट और खरीदारी का यादगार अनुभव मिला। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित इस उत्सव में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पूरे परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मदर्स डे उत्सव के दौरान आयोजित क्रिएटिव वर्कशॉप्स इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं। इनमें गोल्ड पेंट आर्ट, ग्लास पेंटिंग, ग्रोसरी बैग पेंटिंग, नेम सनग्लास डिजाइन, चार्म बार ज्वेलरी मेकिंग, फेस पेंटिंग, डूडल विद फ्रेम, राइन स्टोन आर्ट, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट, फैन आर्ट, जापानी डेकोडेन आर्ट, ट्रिंकेट ट्रे डिजाइनिंग, समर कैप कस्टमाइजेशन, मॉम एंड किड्स हैंड आर्ट तथा कैनवास पर 3-डी टेक्स्ट आर्ट जैसी कई आकर्षक एक्टिविटीज शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने अपने आर्टवर्क्स को यादगार के रूप में अपने साथ घर भी ले गए।
वहीं शॉपर्स को मदर्स डे पर खास ऑफर्स भी मिले। ग्राहकों को विभिन्न ब्रांड्स पर 60% तक के आकर्षक ऑफर्स दिए गए। इनमें मीना बाजार के एथनिक कलेक्शन, फॉरेस्ट एसेंशियल्स के लग्जरी स्किनकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स, सोच और बीबा के ट्रेडिशनल आउटफिट्स, लॉन्जीन्स की प्रीमियम घड़ियां, एल्डो के फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज़, लक्षिता फैशन्स के फैशन कलेक्शन, विक्टोरियाज सीक्रेट के ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल की फैमिली शॉपिंग रेंज और द बॉडी शॉप के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स शामिल रहे।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “मदर्स डे भावनाओं, अपनापन और परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों का उत्सव है। ग्राहकों के लिए इस तरह के मौके को यादगार बनाने की हमारी कोशिश रहती है। इस विशेष आयोजन के जरिए परिवारों को एक साथ वक्त बिताने का अवसर मिला। हमें खुशी है कि इस आयोजन को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।”
Comments
Post a Comment